फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Establishing an egalitarian society is the true tribute to Swami Satyanand Saraswati and Mangaldev.

Mau News: समतामूलक समाज की स्थापना ही स्वामी सत्यानंद सरस्वती और मंगलदेव के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि

Tue, 28 Jul 2026 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Establishing an egalitarian society is the true tribute to Swami Satyanand Saraswati and Mangaldev.
नगर के भुजौटी स्थित सभागार में आयोजित संगोष्ठी में स्वामी सत्यानंद सरस्वती और मंगलदेव विशारद के
भारत जन ज्ञान विज्ञान समिति, राहुल सांकृत्यायन सृजन पीठ और जन संस्कृति मंच (जसम) के संयुक्त तत्वावधान में नगर के भुजौटी स्थित राहुल सांकृत्यायन सृजन पीठ के सभागार में स्वामी सत्यानंद सरस्वती एवं मंगलदेव विशारद की स्मृति में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने सामाजिक समरसता, जाति उन्मूलन और लोकतांत्रिक मूल्यों की स्थापना पर बल दिया। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त आईएएस हरीश चंद्र ने कहा कि स्वामी सत्यानंद सरस्वती ने छुआछूत, पाखंड और कर्मकांड का जीवनभर विरोध किया।
विज्ञापन

समाज में बदलाव के लिए प्रत्येक व्यक्ति को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जसम के जिलाध्यक्ष मनोज सिंह ने कहा कि जाति व्यवस्था मानव निर्मित है और समतामूलक समाज की स्थापना ही दोनों विभूतियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ पत्रकार जयशंकर गुप्ता, राहुल सांकृत्यायन सृजन पीठ के संस्थापक डॉ. जयप्रकाश धूमकेतु, पूर्व जिला विद्यालय निरीक्षक शिवचंद राम, डॉ. रमापति भास्कर, एडवोकेट सौम्या चतुर्वेदी, विधायक राजेंद्र कुमार, सपा जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव सहित अन्य वक्ताओं ने स्वामी सत्यानंद सरस्वती और मंगलदेव विशारद के सामाजिक योगदान को स्मरण करते हुए शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के मूल्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर आयोजक मंडल की ओर से वरिष्ठ समाजसेवियों को अंगवस्त्र तथा स्वामी सत्यानंद सरस्वती एवं मंगलदेव विशारद का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. तेजभान ने तथा धन्यवाद ज्ञापन रामजन्म सागर ने किया। गोष्ठी में अजीम खान, अरविंद मूर्ति, वीरेंद्र कुमार, बसंत कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed