चिरैयाकोट। थाना क्षेत्र के पीएम कंपोजिट विद्यालय करमी में शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस, महिला नारी शक्ति मिशन पर स्थानीय थाना की पुलिस ने निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में पांचवीं से आठवीं के 156 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। अपने निबंध और चित्र से महिला सशक्तीकरण को उकेरने का प्रयास किया। प्रतियोगिता में इसरा शेख प्रथम, फलक अंसारी द्वितीय, आलिया तृतीय और निबंध प्रतियोगिता में अंशिका कुमारी प्रथम, रिया विश्वकर्मा द्वितीय, इशिका सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में विजयी छात्राओं को उपनिरीक्षक वीरेंद्र प्रताप दूबे, हरेंद्र कुशवाहा, महिला थाना प्रभारी अंजलि पांडेय के साथ बलिराम चंद्र सिंह, शिवशंकर सिंह, ओपी मौर्य,अभिषेक सिंह आदि मौजूद रहे।