फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Escalator-lift facility, yet the passengers forced to cross the railway track

एस्केलेटर-लिफ्ट की सुविधा, फिर भी रेलवे ट्रैक पार करने को मजबूर यात्री

Fri, 24 Sep 2021 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Escalator-lift facility, yet the passengers forced to cross the railway track
रेलवे स्टेशन पर बंद पड़ा एस्केलेटर।संवाद - फोटो : MAU
मऊ। मऊ जंक्शन को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने के बाद भी इसका लाभ यात्रियों को नहीं मिल रहा है। रेलवे स्टेशन पर लाखों रुपये की लागत से बनी स्वचालित सीढ़ी (एस्केलेटर) और लिफ्ट के आए दिन बंद रहने के कारण यात्रियों को काफी दिक्कत हो रही है। नियमित रूप से एस्केलेटर का संचालन न होने से रेल यात्रियों को प्लेटफार्म बदलने के लिए रेलवे ट्रैक पार कर जाना पड़ता है। इससे सबसे अधिक परेशानी महिलाओं, बुजुर्गों तथा दिव्यांगों को उठानी पड़ रही है। लोगों ने इस संबंध में कई बार विभागीय अधिकारियों से शिकायत भी की लेकिन स्थित जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन

मऊ जंक्शन पर लाखों की लागत से स्वचलित सीढ़ी का निर्माण कराए जाने पर लोगों को बेहतर सुविधा की आस जगी, लेकिन विभागीय अधिकारियों की उदासीनता के चलते यात्रियों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। शिकायतों के बाद भी इसका संचालन सही ढंग से नहीं हो रहा है। स्थिति यह है कि आए दिन टेक्निकल फाल्ट के चलते स्वचलित सीढ़ी का संचालन नहीं होता है।
विज्ञापन

इस संबंध में बाला जी मोदी का कहना है कि आए दिन स्वचलित सीढ़ी आए दिन बंद मिलती है। जिस कारण प्लेटफार्म पर जाने के लिए असुविधा का सामना करना पड़ता है। आदित्य तिवारी का कहना है कि लाखों की लागत से बने लिफ्ट का लाभ यात्रियों को नहीं मिल रहा है। आशीष वर्मा और श्याम चौहान का कहना है कि रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक से तीन पर जाने के लिए रेलवे ट्रैक पार कर जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लेटफार्म संख्या दो और चार पर जाना बना खतरनाक
मऊ। विद्युतीकरण के दौरान रेलवे स्टेशन के दक्षिणी तरफ बने फुट ओवरब्रिज तो तोड़ दिए जाने के बाद से यात्रियों की समस्याएं बढ़ गई हैं। स्थिति यह है कि प्लेटफार्म संख्या एक से दो और चार पर जाना काफी खतरनाक साबित हो रहा है। यात्रियों को सामान लेकर रेलवे ट्रैक पार कर प्लेटफार्म पर जाना पड़ रहा है।

प्लेटफार्म पर लगे वाटर कूलर में नहीं आता ठंडा पानी
मऊ। यात्रियों के शीतल पेयजल की सुविधा मुहैया कराने को लेकर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर लगाए गए वाटर कूलर का समुचित लाभ यात्रियों को नहीं मिल रहा है। वहीं वाटर कूलर से ठंडा पानी न आने की शिकायतों के बाद भी रेलवे प्रबंधन द्वारा इन्हें सही नहीं कराया जा रहा है। ऐसे में ठंडे पानी के लिए यात्रियों को स्टाल से पानी की बोतल खरीदनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed