फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   EO was reprimanded after seeing the sewer being buzzed inside the police station

थाने के अन्दर बजबजा रहा नाला देख ईओ को लगाई फटकार

Thu, 10 Sep 2020 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
EO was reprimanded after seeing the sewer being buzzed inside the police station
दोहरीघाट (मऊ)। उपजिलाधिकारी आशुतोष राय ने बुधवार की शाम को दोहरीघाट थाने का निरीक्षण किया। एसडीएम ने थाने के अन्दर रखे गए वाहनों तथा रजिस्टरों, किचन, बैरकों का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाने के अन्दर बजबजाते नाले को देखकर एसडीएम नाराज हुए और उन्होंने ईओ नगर पंचायत को फटकार लगाते हुए उसे जल्द साफ कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

एसडीएम ने किचन मै बैठकर भोजन करने के लिये बने सीमेंटेड मेज व स्टूल देख असंतोष जाहिर किया। उन्होंने कहा कि इस पर बैठकर भोजन करना कठिन लग रहा है ,इसलिए इसमें सुधार की जरूरत है। एसडीएम उसी सयम सीमेंटेड स्टूल पर बैठ गए और कहा कि यह अत्यंत असुविधाजनक है। एसडीएम ने थाने के अन्दर रखे गए वाहनों का निरीक्षण करके उनकी सूची बनवायी। इसके बाद थाने के बैठका का अवलोकन करते हुए कहा कि इस थाने के कायाकल्प के लिए थानाध्यक्ष सच्चिदानंद यादव सराहना के पात्र हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बैरक का भी निरीक्षण किया। वहां अपेक्षित साफ सफाई ने देख बेहतर सफाई के निर्देश दिये।एसडीएम ने कहा कि थाने में आने वाले हर फरियादी की बातें शालीनता से सुनी जाएं और उनका परदर्शिता के साथ निष्पक्षता पूर्वक यथा शीघ्र निपटारा भी किया जाए। कहा कि राजस्व से जुड़ी शिकायतों के निपटारे के लिए राजस्व कर्मियों की मदद ली जाए और शिकायत कर्ता की शिकायत दूर की जाए उसे थाने का बार बार चक्कर लगाने को विवश न होना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed