फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Entrepreneurs besieged the electricity department team to cut the electricity connection

विद्युत कनेक्शन काटने गई बिजली विभाग की टीम का उद्यमियों ने किया घेराव

Fri, 03 Jul 2020 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Entrepreneurs besieged the electricity department team to cut the electricity connection
मऊ। नगर के गाजीपुर तिराहा स्थित औद्योगिक आस्थान में यूनिटों का बिजली कनेक्शन काटने गई बिजली विभाग की टीम का शुक्रवार को उद्यमियों ने घेराव किया। उद्यमी पहले बिजली बिल में आ रही त्रुटि को सुधार कर सही बिजली बिल देने की मांग करने लगे। लगभग आधा घंटे बाद उप खंड अधिकारी संजय कुुमार यादव के आश्वासन पर मामला शांत हो सका। नगर के गाजीपुर तिराहा स्थित औद्योगिक आस्थान में 20 से अधिक यूनिटें हैं। कोरोना संक्रमण के चलते लॉकडाउन के समय से ही यूनिटें बंद चल रही हैं। उद्यमियों के अनुसार अनलॉक 1-0 लागू होने के बाद से ही उद्यमी त्रुटिपूर्ण बिजली बिल को सही करने की मांग कर रहे हैं। लेकिन आज तक उद्यमियों की समस्या का समाधान नहीं किदया जा सका है। बकाया बिजली बिल को लेकर जेई आशुतोष कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार को बिजली विभाग की टीम यूनिटों का बिजली कनेक्शन काटने औद्योगिक आस्थान पहुंची। मामले की जानकारी होने पर उद्यमियों ने बिजली विभाग की टीम का घेराव कर विद्युत विच्छेदन करने का विरोध करने लगे। उद्यमियों का कहना था कि लॉकडाउन के समय से ही यूनिटें बंद चल रही है। बिजली विभाग की तरफ से अधिक बिजली बिल भेज दिया गया है। अधिशासी अभियंता कार्यालय में जाकर त्रुटिपूर्ण बिजली बिल को सही करने के लिए कई बार मांग की गई, लेकिन अधिकारी सुनने को तैयार नहीं हैं। विभाग के आला अधिकारियों को भी अवगत कराया गया, लेकिन मामले को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। त्रुटिपूर्ण बिजली बिल को अविलंब सही नहीं कराया गया तो हम लोग आंदोलन करने को बाध्य हो जाएंगे। मामले की जानकारी होने पर एसडीओ संजय कुमार यादव ने बिजली बिल में त्रुटि का सुधार कराकर सही बिजली बिल भेजने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष सुशील अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष भरत ठरड, उद्यमी बालकृष्ण ठरड, भवानी शंकर ठरड, कौशल, शरद, रत्नेश जायसवाल, नंदकिशोर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed