फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Enthusiasm was seen in the inauguration ceremony of the district level Rover Rangers Sammelan

Mau News : जनपदस्तरीय रोवर रेंजर्स समागम का उद्घाटन समारोह में दिखा उत्साह, हाथों में झंडा लेकर किया कदम ताल

Tue, 18 Feb 2025 06:42 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 18 Feb 2025 06:42 PM IST
सार

जनपदस्तरीय रोवर रेंजर्स समागम के उद्घाटन समारोह में रेंजर्स ने उत्साह प्रकट किया। इस दौरान प्रोफेसर संजीव कुमार ने कहा कि आज का दौर सरकारी नौकरी पाने की होड़ करने का नहीं बल्कि नौकरी देने का है। इसके साथ ही प्रोफेसर शर्वेश पांडेय ने कहा कि प्रतिभागियों के लिए प्रतियोगिताएं सिर्फ मेडल के लिए नहीं बल्कि बेहतर व्यक्ति बनने के लिए भी होती हैं।
 

विज्ञापन
Enthusiasm was seen in the inauguration ceremony of the district level Rover Rangers Sammelan
कदम ताल करते रेंजर्स - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मऊ नगर स्थित डीसीएसके पीजी कॉलेज के प्रांगण में मंगलवार को जनपदस्तरीय रोवर रेंजर्स समागम का उद्घाटन समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर संजीव कुमार रहे। कुलपति ने महाविद्यालय में नवनिर्मित रोवर रेंजर्स भवन का उद्घाटन किया।

विज्ञापन


इस अवसर पर कुलपति प्रोफेसर संजीव कुमार ने कहा कि हमें हर परिस्थिति में मुस्कुराना चाहिए। आज का दौर सरकारी नौकरी पाने की होड़ करने का नहीं बल्कि नौकरी देने का है। समागम के संयोजक प्रोफेसर शर्वेश पांडेय ने कहा कि आज से अगले तीन दिनों तक प्रतिभागियों को अनुशासन के प्रेरणा के साथ कार्य करना है।
विज्ञापन


प्रतिभागियों के लिए प्रतियोगिताएं सिर्फ मेडल के लिए नहीं बल्कि बेहतर व्यक्ति बनने के लिए भी होती हैं। संत रविदास का संदर्भ देते हुए प्राचार्य ने कहा कि हमें श्रम के महत्व को समझना चाहिए और इसे कम करके नहीं देखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्घाटन सत्र के समापन में आभार ज्ञापन करते हुए कार्यक्रम की आयोजन सचिव डॉ. सुधीर सिंह ने सभी अतिथियों, रोवर रेंजर्स और टीम प्रभारियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की रूपरेखा महाविद्यालय के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. चंद्रप्रकाश राय ने रखा। समागम में कुल आठ महाविद्यालय की 13 टीमों ने प्रतिभाग किया।

जिसमें सात रेंजर्स की टीम और छह रोवर्स की टीम रही। टीम प्रभारी के रूप में रानीपुर से डॉ. शकील खान, रतनपुरा से डॉ. अब्दुल कादिर, डॉ. रचना सिंह, डॉ. पीयूष रंजन सिंह, डॉ. प्रदीप कुमार राय, चिरैयाकोट से डॉ. चंद्रभान सिंह रहे। महाविद्यालय प्रांगण की टीम का नेतृत्व डॉ. घनश्याम दुबे, रश्मि पांडेय ने किया।

जनपद स्तरीय कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में महाविद्यालय प्रबंधन समिति के मंत्री गौरीशंकर खंडेलवाल, सदस्य कृष्ण कुमार खंडेलवाल, गौरव कुमार खंडेलवाल उपस्थित रहे। जनपदस्तरीय कार्यक्रम में कालेज के प्राचार्य प्रोफेसर शर्वेश पांडेय ने अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्रम और पुष्पगुच्छ से किया।




जनपदीय समागम समिति के सदस्य के रूप में मर्यादा पुरुषोत्तम पीजी कॉलेज, रतनपुरा की प्राचार्य प्रोफेसर  निर्मला सिंह, सर्वोदय पीजी कॉलेज घोसी की प्राचार्य प्रोफेसर वंदना पांडेय, संत गणिनाथ पीजी कॉलेज की प्राचार्य डॉ. हूर तलत, रामबचन सिंह पीजी कॉलेज बगली पिंजरा के प्राचार्य डॉ. रमेश कुमार उपस्थिति रहे। अन्य महाविद्यालयों के प्राचार्य भी अपनी टीम और टीम प्रभारी के साथ समागम में उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed