फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Enrollment will be increased through door-to-door visits

Mau News: डोर टू डोर जाकर बढ़ाएंगे नामांकन

Tue, 09 Jun 2026 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Enrollment will be increased through door-to-door visits
मऊ। जिले के परिषदीय विद्यालयों में शत-प्रतिशत नामांकन का लक्ष्य हासिल करने के लिए 16 जून से विशेष अभियान चलाया जाएगा। ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद स्कूलों के खुलते ही स्कूल चलो अभियान और प्रवेशोत्सव के दूसरे चरण की शुरुआत होगी। इसके तहत शिक्षक घर-घर जाकर बच्चों का दाखिला बढ़ाने का प्रयास करेंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने इस संबंध में जिले के सभी प्रधानाध्यापकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। वर्तमान में जिले के 1208 परिषदीय विद्यालयों में करीब 1.30 लाख बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। नामांकन प्रक्रिया को गति देने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इस अभियान के तहत विशेष रूप से ड्रॉप आउट (स्कूल छोड़ चुके) बच्चों और बालिकाओं की शिक्षा पर जोर दिया जाएगा। शिक्षक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी (एसएमसी) के सदस्यों के साथ मिलकर अभिभावकों से संपर्क करेंगे। वे ग्रामीणों को विद्यालयों में मिलने वाली बुनियादी और सरकारी सुविधाओं के प्रति जागरूक करेंगे। अभियान के दौरान 6 से 14 वर्ष की आयु के ड्रॉप आउट बच्चों को चिह्नित कर दोबारा मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed