{"_id":"672fad5e3b2f9eee84018544","slug":"energy-ministers-osd-heard-public-complaints-warned-junior-engineer-for-negligence-mau-news-c-295-1-svns1028-120130-2024-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: ऊर्जा मंत्री के ओएसडी ने सुनीं जन शिकायतें, लापरवाही पर अवर अभियंता को दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: ऊर्जा मंत्री के ओएसडी ने सुनीं जन शिकायतें, लापरवाही पर अवर अभियंता को दी चेतावनी
विज्ञापन
ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के ओएसडी आरसी शर्मा ने शुक्रवार की देर शाम नगर पंचायत चिरैयाकोट कार्यालय पर नगर क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतें सुनीं। इस दौरान 19 शिकायतें आईं। शिकायत में लापरवाही मिलने पर अवर अभियंता को फटकार लगाते हुए चेतावनी दिया। बिजली से संबंधित शिकायतों का शीघ्र निस्तारण करने के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया।
ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के ओएसडी ने बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतें सुनी। इस दौरान जर्जर बिजली के तार को बदलने, अधिक बिल आने, कम बिजली मिलने आदि सहित 19 मामले आए। शिकायतों का निस्तारण करने के लिए ओएसडी ने एसडीओ उमेशचंद और जेई अर्जुन कुशवाहा को दिशा निर्देश दिया। शिकायत में जेई अर्जुन कुशवाहा को कार्यों में लापरवाही मिलने पर कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने नगर क्षेत्र में भ्रमण कर उपभोक्ताओं की शिकायतों का निराकरण करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी डॉ. सीएल तिवारी, लिपिक सत्येंद्र कुमार, ऋतिक त्रिपाठी, अजीत सिंह, अजय चौबे, राममूरत यादव, संतोष,आमिर खान आदि शामिल रहे।
164 विद्युत उपभोक्ताओं ने की शिकायत
घोसी के धरौली निकट चीनी मिल स्थित विद्युत वितरण खंड-तृतीय के कार्यालय पर शनिवार को ऊर्जा मंत्री के ओएसडी आरसी शर्मा ने विद्युत उपभोक्ताओं की समस्या सुनी। इस अवसर पर 164 विद्युत उपभोक्ताओं ने शिकायत किया। जिसमें 13 उपभोक्ताओं को मीटर लगाने के लिए निर्देश दिया। अन्य शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को निस्तारित करने का निर्देश दिया। इस दौरान अधीक्षण अभियंता राकेश कुमार, अधिशासी अभियंता अजीत त्रिपाठी सहित बिजली निगम के अधिकारी शामिल रहे।