{"_id":"66a3f623594ac70c030b2014","slug":"encroachment-was-removed-at-fatima-tiraha-no-attention-was-paid-to-balniketan-tiraha-mau-news-c-295-1-mau1001-115676-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: फातिमा तिराहे पर अतिक्रमण हटाया बालनिकेतन तिराहे पर नहीं पड़ी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: फातिमा तिराहे पर अतिक्रमण हटाया बालनिकेतन तिराहे पर नहीं पड़ी नजर
विज्ञापन
नगर के फातिमा तिराहा के पास प्रशासन और नगर पालिका ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान एक घंटे में 15 से ज्यादा जगहों पर अतिक्रमण हटाए गए। लेकिन 500 मीटर दूर आजमगढ़ मोड़ से बालनिकेतन तिराहे तक हुए अतिक्रमण पर जिम्मेदारों की नजर नहीं पड़ी। जबकि नगर के बाजारों में सबसे ज्यादा अस्थायी अतिक्रमण की बात करें तो इस मार्ग पर दुकानें, प्रतिष्ठानों की संख्या ज्यादा है, लेकिन किसी में पार्किंग की सुविधा नहीं है। ऐसे में सुबह 10 बजे से शाम तक सड़क के दोनों ओर वाहनों का खड़ा होना आम बात है, वहीं पैदल राहगीरों के लिए चलने के लिए बने फुटपाथ पर दुकानदारों ने सामान रखकर कब्जा जमा रखा है।
शुक्रवार की दोपहर दो बजे सिटी मजिस्ट्रेट बृजेंद्र कुमार, ईओ दिनेश कुमार के अगुवाई में फातिमा मोड़ के पास अभियान चलाया गया। इस दौरान 15 से ज्यादा अस्थायी अतिक्रमण को हटाया गया। सात होर्डिंग, तीन बड़े वाहन को भी हटाया गया। इतना ही नहीं इस दाैरान पांच से ज्यादा दुकानदारों से पांच किलो पॉलीथिन बरामद की गई। इस कार्रवाई से लोगों को राहत तो मिली। लेकिन सवाल उठाया कि प्रशासन-नपा की संयुक्त टीम को आजमगढ़ मोड़ से बालनिकेतन तिराहे तक सड़क से लेकर फुटपाथ तक अतिक्रमण को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की गई। जबकि सबसे ज्यादा अस्थाई अतिक्रमण इस मार्ग पर ही है। अमर उजाला टीम जब आजमगढ़ मोड़ पर गई तो सड़क की दोनों पटरियों पर वाहनों की कतारें लगी दिखीं। फुटपाथ पर दुकानदारों ने सामान रखकर अतिक्रमण कर रखा है। इतना ही नहीं इन दुकानों पर आने वाले वाहन चालकों द्वारा सड़क के दोनों और वाहनों को बेतरतीब खड़े कर काफी देर तक गायब हो जाते हैं। यह स्थिति सुबह से शाम तक बनी रहती हैं। इस समस्या से सुबह 10 बजे के बाद चौड़ी सड़कें दुकानें खुलते ही सिकुड़ने लगती हैं। दरअसल नगर के मुख्य बाजार में शामिल अली बिल्डिंग, जिसमे 300 से ज्यादा दुकानें संचालित होती हैं। इसके अलावा छह शॉपिंग मॉल सहित कई बड़े प्रतिष्ठान इस बाजार में हैं। लेकिन अधिकांश बिना पार्किंग के संचालित हो रहे हैं। ऐसे में इन बाजारों में आने वाले ग्राहकों के वाहन खड़े हो जाते हैं।
अस्थायी अतिक्रमण को लेकर अभियान शुरू हो चुका है, नगर में जहां भी अतिक्रमण होगा, वहां कार्रवाई की जाएगी। रही बात आजमगढ़ मोड़ पर अतिक्रमण की तो जल्द ही वहां भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलेगा।-बृजेंद्र कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट