फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Encroachment removed from the side of the highway

हाइवे के किनारे से हटाया गया अतिक्रमण

Fri, 27 May 2022 09:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 09:57 PM IST
विज्ञापन
Encroachment removed from the side of the highway
घोसी नगर में अतिक्रमण हटाता नगर पंचायत का बुल्डोजर।संवाद - फोटो : MAU
कोपागंज/घोसी। तहसील स्तर पर प्रशासन का अतिक्रमण हटाओ अभियान शुक्रवार को भी जारी रहा। अधिकारियों ने सड़क किनारे के अतिक्रमणों को हटवाया और अतिक्रमणकारियों को चेताया कि यदि फिर अतिक्रमण हुए तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कोपागंज : नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी जय प्रकाश यादव और थानाध्यक्ष हरिराम मौर्य के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान के अंतर्गत बापू इंटर कालेज से सीएचसी तक अतिक्रमण हटाया गया। टीम के मौके पहुंचते ही कई लोग अपनी गुमटी आदि अन्य सामान खुद हटाते दिखे। घोसी : एसडीएम सुरेश कुमार एवं सीओ राजीव प्रताप सिंह के नेतृत्व में डाक बंगला मोड़ से मझवारा मोड तक दोनों पटरियों पर हुए अतिक्रमण को हटाया गया। इस दौरान हड़कंप की स्थिति रही। राजस्वकर्मियों ने अवैध रूप से लगाए गए टिनशेड, बोर्ड, रखे गए सामानों को जेसीबी, हथौड़ा, बेलचा से तोड़ कर हटाया। कई दुकानदार अपने दुकानों के बाहर रखे सामानो को सिमटने के साथ टिनशेड आदि हटाने लगे। एसडीएम ने चेतावनी दिया कि नगर में सार्वजनिक भूमि, नालों आदि के ऊपर जो भी अतिक्रमण किया गया है, उसको तुरंत हटा लिया जाय। अन्यथा नगरपंचायत द्वारा हटाये जाने पर अर्थदंड भी वसूला जाएगा। इस दौरान ईओ विनीत कुमार, कानूनगो विजयबहादुर, पंकज कुमार, विमलेश कुमार, रमाकांत चौहान, अतुल वर्मा, रिंकू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed