फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Encroachment removed from Chakmarg on the orders of High Court

हाई कोर्ट के आदेश पर चक मार्ग पर अतिक्रमण को प्रशासन ने हटवाया

Thu, 30 Sep 2021 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Encroachment removed from Chakmarg on the orders of High Court
मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के करजौली गांव में बुधवार देर शाम चक मार्ग पर गांव के कुछ लोगों द्वारा किए गए अवैध निर्माण को प्रशासनिक अधिकारियों ने हटवा दिया।
विज्ञापन

इस अतिक्रमण को लेकर तहसील प्रशासन ने कोर्ट में शिकायत किया था। कोर्ट ने मामले को संज्ञान में लेते हुए तहसील प्रशासन को चक मार्ग पर अतिक्रमण को गिराने का आदेश जारी कर दिया था। प्रशासनिक अधिकारियों ने पुलिस के साथ चक मार्ग पर किए गए कब्जे को ध्वस्त करा दिया। गांव के राजेश कुमार, छोटेलाल, रामधारी, सूर्यभान समेत कई लोगों ने लगभग एक दशक से अधिक समय से चक मार्ग पर कब्जा करके मकान बना लिए थे। तहसील दिवस पर गांव के लोगों द्वारा शिकायत की गई थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई जिस पर तहसील प्रशासन ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की। हाई कोर्ट के निर्देश पर तहसीलदार पुलिस के साथ जेसीबी लेकर मौके पर पहुंच कर अतिक्रमण को ध्वस्त करा दिया।
विज्ञापन

इस बाबत तहसीलदार राहुल गुप्ता ने बताया कि हाई कोर्ट के आदेश पर चक मार्ग पर गांव के कुछ लोगों द्वारा किए गए अतिक्रमण हटाकर चक मार्ग को खाली करवाया गया। इस मौके पर तहसीलदार राहुल गुप्ता समेत तहसील के लेखपाल राजस्व निरीक्षक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed