फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Encroachment removed from Bhiti intersection to Saadatpura

भीटी चौराहे से सहादतपुरा तक हटाया गया अतिक्रमण

Fri, 10 Sep 2021 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Encroachment removed from Bhiti intersection to Saadatpura
सीएम के हाल में संभावित दौरे के मद्देनजर शहर में आए दिन जाम से आम लोगों को होने वाली परेशानियों से निजात दिलाने के लिए प्रशासन की ओर से हाईवे के किनारे किए गए अतिक्रमण हटाया गया। शहर में हाईवे के किनारे किए गए अतिक्रमण को शुक्रवार को भी प्रशासन ने हटवाया। सुबह से शाम तक अतिक्रमण हटाया जाता रहा। नगर के भीटी चौराहे से लेकर गाजीपुर तिराहे की ओर सहादतपुरा तक कैरियर कोचिंग के पास तक हाईवे के किनारे गए अतिक्रमण को अपर जिलाधिकारी केहरी सिंह के नेतृत्व में पुलिस, राजस्व, नगरपालिका और बिजली विभाग के कर्मचारियों के सहयोग से हटाया गया। अभियान के तहत हाईवे के किनारे गाड़े गए बोर्ड, पोस्टर बैनर, गुमटियां गिट्टी बालू, चाय की दुकानों की भट्ठियां आदि हटाए गए। इस दौरान निजामुद्दीनपुरा,भीटी और सहादतपुरा मुहल्लों में बिजली की सप्लाई बाधित रही। अपर जिलाधिकारी केहरी सिंह ने सुबह दस बजे ही भीटी चौराहे पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाओ अभियान की कमान संभाल ली। उनके साथ सिटी मजिस्ट्रेट जेएन सचान,सीओ सिटी धनंजय मिश्र, ईओ नगरपालिका दिनेश कुमार, कोतवाल डीके श्रीवास्तव , भीटी पुलिस चौकी प्रभारी शिवमूर्ति तिवारी पुलिस कर्मी और नगरपालिका कर्मी जेसीबी और मजदूरों के साथ आ डटे। अतिक्रमण हटाओ दस्ता ने भीटी चौराहे से अतिक्रमण हटाना शुरू किया। हाईवे के पटरी से लेकर सरकारी भूमि में गड़े पोस्टर बैनर और बोर्ड के खंभे जेसीबी से उखड़वाए गए। एडीएम ने बताया कि अतिक्रमण हटाओ अभियान गाजीपुर तिराहे तक चलाया जाएगा। उन्होंने इस बीच सड़क की पटरी पर बालू गिट्टी और अन्य सामान फैलाकर रखने वाले दुकानदारों को चेतावनी दी कि वे स्वयं अपना सामान सरकारी जमीन से हटा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed