फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Encroachment complaints in complete resolution day

संपूर्ण समाधान दिवस में अतिक्रमण की शिकायतें

Sat, 20 Aug 2022 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Encroachment complaints in complete resolution day
घोसी। तहसील के सभागार में शनिवार को उपजिलाधिकारी सुरेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 51 शिकायतों में मात्र एक का निपटारा हो सका। अन्य शिकायतों के निपटारे के लिए संबंधित अधिकारियों के पास भेज दिया गया। इस अवसर पर प्राप्त शिकायती पत्रों की समीक्षा करते हुए एसडीएम ने संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिया कि शिकायतों का निपटारा गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शिता तथा समयबद्धता के साथ करें।
विज्ञापन

समाधान दिवस के रजिस्टर का अवलोकन करते हुए एसडीएम ने कुछ मामलों में संबंधित विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को हिदायत भी दी। उपजिलाधिकारी ने कर्मचारियों से कहा कि दूरदराज गांवों से जनता बड़ी उम्मीद के साथ समाधान दिवस में अपनी समस्याएं लेकर आती है। इसलिए उनकी समस्याओं का निपटारा सर्वोच्च प्राथमिकता पर करके शिकायतकर्ता को निपटारे की सूचना भी अवश्य दी जाए। बेलासुल्तानुपर निवासी शिवदत्त ने प्रार्थना पत्र दिया कि ग्रामसभा स्थित गाटा संख्या 383 पर गांव के लोग कब्जा कर रहे हैं, उसे खाली कराया जाए। इसी गांव के राकेश कुमार राय ने अपनी भूमिधरीकी आराजी संख्या 258 में गांव के ही नीलमणि राय द्वारा अवैध निर्माण का आरोप लगाते हुए इसे खाली कराने के लिए प्रार्थना पत्र सौंपा। समाधान दिवस में तहसीलदार उमेश कुमार सिंह, सीओ उमाशंकर उत्तम, निरीक्षक रवींद्र नाथ राय, बीडीओ कल्पना मिश्रा, एडीओ मु. एहतेशाम, नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी संदीप सिंह, विद्युत उपखंड अधिकारी बलबीर यादव, सुधाकर, चंद्रशेखर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed