{"_id":"61f6c8fe5284a9091e7345ea","slug":"empty-plots-of-residential-area-made-dumping-ground-mau-news-vns636145326","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिहायशी इलाके के खाली प्लाटों को बनाया डपिंग ग्राउंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिहायशी इलाके के खाली प्लाटों को बनाया डपिंग ग्राउंड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। नगर पालिका द्वारा कचरा निस्तारण को लेकर डंपिंग ग्राउंड जमीन चिह्नित करने के बाद भी अब भी कई मुहल्लों में खाली प्लाटों में कचरा डंप किया जा रहा है। इससे रहवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शिकायतों के बाद इस समस्या का निराकरण जिम्मेदारों द्वारा नहीं किया जा रहा है। इससे जहां स्थानीय लोगों में नगर पालिका को लेकर रोष पनप रहा हैं, वहीं कचरा डंप होने से संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है।
नगर के निजामुद्दीनपुरा मुहल्ले में खाली पड़े प्लॉट पर कूड़ा डालकर उसे डंपिंग ग्राउंड बना दिया गया है। इतना ही नहीं आसपास के इलाकों में सफाई नियमित नहीं की जाती है। इसकी वजह से लोग प्लॉट में कूड़ा डाल जाते हैं। इससे यहां रहनेवालों को ही अब परेशानी हो रही है। लोगों का कहना है कि मच्छरजनित बीमारियों का प्रकोप बढ़ गया है। प्लॉट से गुजरते हुए उन्हें गंदगी और बदबू का सामना करना पड़ता है। वह इसकी शिकायत तो कर चुके हैं, लेकिन अब तक सफाई नहीं की गई है। यह स्थिति दूसरे मुहल्लों में देखने को मिल रही है। समस्या को लेकर दीपक, विक्रांत, सुनील का कहना है कि खाली पड़े प्लाट पर कचरा काफी समय से पड़ा है, लेकिन अब तक नगर पालिका द्वारा इसकी सफाई नहीं कराई गई है।ऐसे में जहां भी खाली प्लॉट लोगों को दिखता है, वह वहीं कूड़ा डाल देते हैं।
अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि नगर के निजामुद्दीनपुरा मेें डंप कचरा को हटाने के लिए सफाई कर्मचारियों को निर्देश दिया गया है। लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।