{"_id":"5f11e88c8ebc3e74a86cbdd5","slug":"employees-had-to-face-the-crime-when-dumping-garbage-on-the-side-of-the-road-mau-news-vns5364233131","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क के किनारे कूड़ा फेंकने पर नपं कर्मचारियों को करना पड़ा विराध का सामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क के किनारे कूड़ा फेंकने पर नपं कर्मचारियों को करना पड़ा विराध का सामना
विज्ञापन
कोपागंज। नगर पंचायत कर्मचारियों को शुक्रवार की सुबह सबेरे सड़क के किनारे कूड़ा फेकने पर विरोध का सामना करना पड़ा। वाराणसी गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भदसा मानोपुर गांव के सामने कूडा फेंकने गए नगर पंचायत के कर्मचारियों का ग्रामीणों ने विरोध किया। ग्रामीणों के विरोध पर नगर पंचायत कर्मियों को घंटों रुकना पड़ा। बाद में अधिशासी अधिकारी ने कूड़े पर मिट्टी डालकर उसे बराबर करने का आश्वासन दिया, इसके बाद कर्मचारी कूड़ा गिरा सकें।
केंद्र सरकार जहां एक तरफ स्वछता को लेकर गंभीर है, वहीं कोपागंज नगर पंचायत में कूड़े को समेटने की बजाय सड़क के किनारे फेका जा रहा। 17 नगर पंचायत वार्ड वाले इस नगर पंचायत में जगह जगह से कूड़ा उठाने के लिए दो ट्रैक्टर और ट्रालियों के अलावा छोटे बड़े और सात रिक्सा ट्रालियां है । इसके अलावा 26 नियमित ,29 संविदा व ठेके के माध्यम से 37 सफाई कर्मचारी है। इसके बाद भी सफाई का कार्य सुढृढ नहीं होता। सफाई कर्मचारी कूड़ा इधर उधर फेकते रहते है। जबकि नगर पंचायत से प्रतिदिन 1.40 मीट्रिक टन कूड़ा निकलता है। कूड़ा निस्तारण के लिए नगर पंचायत की तरफ से हाल ही में डंपिंग ग्राउंड भी खरीदा गया है। लेकिन कूड़ा फेकने के लिए उस जमीन का उपयोग नहीं किया जाता।
यही कारण है कि हमेशा की तरह शुक्रवार को नगर पंचायत से निकलने वाले कूड़ों को सफाई कर्मचारी राष्ट्रीय राज मार्ग पर मौजूद भादसामानोपुर गांव के सामने सड़क की दोनों पटरियों पर गिराने के लिए पहुंचे। इस पर गांव के लोगों ने कर्मचारियों का विरोध किया। साथ ही कूड़ा गिराने से रोक दिया। सूचना मिलने पर अधिशाषी अधिकारी जय प्रकाश यादव मौके पर पहुंचे, उन्होंने गिरे कूड़े वाले स्थान पर मिटटी डलवाने का आश्वासन दिया। इस पर ग्रामीण शांत हुए और कूड़ा गिराकर वाहनों को जाने दिए। अधिशासी अभियंता जय प्रकाश यादव ने कहा डंपिंग ग्राउंड की खरीदारी कर ली गई है, बरसात के कारण रास्ता ख़राब होने के चलते कूड़ा वहा नहीं जा पा रहा है। विरोध करने वालों में विभेष त्रिपाठी नरसिंह राय ,हिमांशु राय ,संदीप राय ,हरेंद्र राय ,पंकजज राय ,संजय राय आदि लोग मौजूद थे।