फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Employees demonstrated after receiving spoiled food, refused to take food

Mau News: खराब खाना मिलने पर कर्मचारियों का प्रदर्शन, भोजन लेने से किया मना

Fri, 24 Apr 2026 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Employees demonstrated after receiving spoiled food, refused to take food
घोसी नगर पंचायत के बनगावां स्थित एक निजी विद्यालय में जनगणना के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहा है। शुक्रवार की दोपहर खराब खाना मिलने का आरोप लगाकर कर्मचारियों ने नारेबाजी की और भोजन लेने से मना कर दिया।
विज्ञापन

कुछ देर बाद खाना लाने वाले लोग सभी थालियां लेकर वापस चले गए। जनगणना के लिए 23 अप्रैल से 25 अप्रैल तक 300 कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण सुबह साढ़े नौ बजे से शाम पांच बजे तक कराया जा रहा है।
विज्ञापन

13 मास्टर ट्रेनरों की देखरेख में प्रशिक्षण 23 अप्रैल से शुरू है। शुक्रवार को तहसील प्रशासन द्वारा कर्मियों को पैकेट में उपलब्ध कराए गए भोजन की गुणवत्ता खराब होने पर कर्मचारी भड़क गए और खाना वापस कर दिया। इसके बाद कैंपस से बाहर निकलकर प्रदर्शन व नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे सतीश राय, रमाकांत यादव, सुजीत कुमार राय, शिवानंद राय, अशोक यादव, अली रजा, प्रदीप यादव, अजय साहनी, मेराज, अनंतलाल, दिव्या कुशवाहा, रंजना राय, शिल्पी जायसवाल, सुरेश चंद, राम अधार आदि कर्मचारियों ने बताया कि इसी परिसर के ऊपरी तल पर घोसी नगर पंचायत द्वारा भी प्रशिक्षण कराया जा रहा है, जहां बेहतर भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है, जबकि तहसील प्रशासन द्वारा उन्हें घटिया खाना दिया जा रहा है।
कर्मचारियों ने समय पर चाय-पानी भी न दिए जाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed