फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Emphasis on strengthening booth committees

बूथ कमेटियों को सशक्त बनाने पर जोर दिया

Sat, 03 Feb 2018 11:35 PM IST
mau news
mau news Updated Sat, 03 Feb 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on strengthening booth committees
बैठक को संबोधित करते जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव।
मऊ। नगर क्षेत्र के बाल निकेतन तिराहा पर स्थित समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर शनिवार को मासिक बैठक हुई। बैठक में नए सिरे से बूथ कमेटियों के गठन एवं निष्क्रिय पदाधिकारियों की जगह सक्रिय कार्यकर्ताओं को जोड़ने पर चर्चा की गई। बैठक में सहकारी समिति के प्रमुख पदों पर सपा का कब्जा बरकरार रखने की रणनीति पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन

 बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी का इतिहास है कि जब भी वह विपक्ष में रही है, उसके बाद और मजबूती से उभरते हुए सत्ता प्राप्त किया है। आज हम केंद्र एवं प्रदेश दोनों जगह विपक्ष में हैं, आने वाला चुनाव समाजवादी पार्टी का होने जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं मे जोश भरते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आप लोग अभी से कमर कसकर बूथ स्तरीय कमेटियों को मजबूत करें। पूर्व विधायक सुधाकर सिंह ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता सपा को मिशन बनाने का काम करें। बैठक को पूर्व विधायक बैजनाथ पासवान, दूधनाथ यादव, शिव प्रताप यादव, नन्हकू प्रसाद राजभर, दिनेेशचंद, गुड्डू चौधरी आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर राजेंद्रनाथ पांडेय,र ामधनी चौहान, ममता चंद्रा, रामशब्द यादव, अशोक यादव, लालचंद यादव आदि रहे। संचालन जिला महासचिव कुद्दूस अंसारी एवं अध्यक्षता धर्म प्रकाश यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed