फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Emphasis on formation of committees by making weavers aware

बुनकरों को जागरुक कर समितियों के गठन पर जोर

Thu, 13 Feb 2020 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on formation of committees by making weavers aware
गर पालिका कम्युनिटी हाल में शिक्षा प्रसारिणी समिति के आम सभा की बैठक को संबोधित करते डा.जुबैर अहम - फोटो : MAU
मऊ। नगर पालिका सभागार में बृहस्पतिवार को इंक आर्ट डायर डेवेलपर एसोसिएशन तथा मैन मेड टैक्सटाइल रिसर्च एवं मार्केटिंग एसोसिएशन की वार्षिक बैठक आयोजित की गई। इसमें दोनों समितियों के मुख्य कार्यकारिणी के सदस्यों का चुनाव किया गया। साथ ही भाग लेने वाले बुनकरों को जागरुक किया गया। बैठक में दोनों संस्थाओं के 500 सदस्यों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर तकनीकी सलाहकार डॉ. जुबैर अहमद ने इन दोनों कामन फैसिलिटी सेंटर के कार्यो से बुनकरों को अवगत कराया। बोले जनपद के बुनकरों को लाभ देने के लिए यार्न डाइंग सेंटर , यार्न बैंक एडवांस डिजाइन सेंटर, फिनिशिंग सेंटर, टेस्टिंग सेंटर एवं मार्केटिंग सेंटर की व्यवस्था है। जिसके माध्यम से बुनकर अपने उत्पादन को बाजार प्रतिद्वंदिता के हिसाब से और अच्छा बना सकेंगे। इससे लाभ होगा कि उनके उत्पाद की डिमांड बढेगी। इस दौरान बुनकरों ने अपनी जिज्ञासा शांत करने के लिए अधिकारियों से सवाल पूछे, जिनका जवाब देकर अधिकारियों ने सभी को संतुष्ट किया। प्रबंध कार्यकारिणी चुनाव के बाद दोनों संस्थाओं के मुख्य कार्यकारिणी आशुतोष कुमार राय ने संस्थाओं के उद्देेश्य एवं कार्यक्रमों के बारे में बताया। बैठक में उपायुक्त उद्योग राजेेश रोमन, सहायक आयुक्त हथकरघा अनिल श्रीवास्तव, सहायक आयुक्त उद्योग सगीर अहमद चुनाव अधिकारी के तौर पर शामिल रहे। बैठक में रइस अहमद, इरशाद अहमद, सुधांशु श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed