फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   EMO's three posts vacant, patient worried

ईएमओ के तीनों पद खाली, मरीज परेशान

Tue, 25 Dec 2018 11:39 PM IST
mau Published by: पवन सिंह Updated Tue, 25 Dec 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
EMO's three posts vacant, patient worried
जिला अस्पताल स्थित इमरजेंसी भवन। - फोटो : mau
जिला अस्पताल में चिकित्सकों की भारी कमी है। अस्पताल की इमरजेंसी सेवा भी इससे अछूती नहीं है। यहां ईएमओ का अभाव है। हालत यह है कि सामान्य चिकित्सक को इमरजेंसी मेडिकल अफसर (ईएमओ) बनाकर जैसे-तैसे काम चलाया जा रहा है। इससे दिनों-दिन हालात बिगड़ रहे हैं, पद के सापेक्ष चिकित्सकों की भारी कमी होने से स्वास्थ्य सेवाओं पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।     
विज्ञापन

        
 जिला अस्पताल में वैसे भी चिकित्सकों का अभाव हैं और यहां उधारी चिकित्सकों पर इमरजेंसी से लेकर वार्ड समेत ओपीडी तक की जिम्मेदारी है। जिस अस्पताल के महत्वपूर्ण पद भी रिक्त पड़े हैं, वहां की चिकित्सा सेवा भगवान भरोसे है। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में इन दिनों तीन ईएमओ चाहिए, तब जाकर यहां का कार्य संभव हो सकेगा। यह तीनों पद लंबे समय से रिक्त पड़े हैं। जो अन्य चिकित्सक हैं, उनको ईएमओ बनाकर काम चलाया जा रहा। जबकि नियमों की बात करें, तो इमरजेंसी मेडिकल अफसर होना अनिवार्य है। कभी-कभी यह मामला फंस जाता है। यहां नियमों को ताक पर रख कार्य किया जा रहा। सीएमएस जिन चिकित्सकों की ड्यूटी ईएमओ के लिए लगा रहे उस पर भी विवाद है।
विज्ञापन


कोई चिकित्सक यह जिम्मेदारी नहीं उठाना चाहता। यही वजह है कि ड्यूटी लगने के बाद भी जिम्मेदार चिकित्सक ड्यूटी से नदारद रहता है। नतीजतन, इमरजेंसी में कार्य बाधित हो रहा। जिला अस्पताल में चिकित्सकों के पदों पर नजर डालें तो यहां 29 चिकित्सकों के पद सृजित हैं, जिसमें 16 चिकित्सकों की तैनाती है, इसमें भी कई चिकित्सक उधार के हैं। 13 पद अभी भी रिक्त पड़े हैं। जिसके भरने के लिए लखनऊ तक पत्र भेजे जा रहे हैं। परदहां ब्लाक के ताजोपुर निवासी  पीयुष पांडेय ने बताया कि इमरजेंसी में मरीज को लेकर जाने पर कोइ चिकित्सक नहीं मिला। उन्हें इधर-उधर भागदौड़ करनी पड़ी। सुनने वाला कोई नहीं। वहीं डुमरांव गांव निवासी बृजेश सिंह ने बताया कि उन्हें भी मरीज को लेकर काफी भागदौड़ करनी पड़ी। लेकिन फौरन इलाज नहीं मिल सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed