फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Electricity supply was disrupted for 18 hours due to fault during rain

Mau News: बारिश में फाॅल्ट से 18 घंटे ठप रही विद्युत आपूर्ति

Mon, 14 Jul 2025 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Electricity supply was disrupted for 18 hours due to fault during rain
मऊ। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में सोमवार को दोपहर बाद झमाझम बारिश हुई। बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं गत रविवार की रात तेज हवा के साथ हुई बारिश के चलते तनपुरा ब्लॉक क्षेत्र के एक गांव में स्थित एक मकान पर विशालकाय आम का पेड़ गिर पड़ा। जिससे मकान ढह गया। बारिश के चलते जिले के कई गांवों की विद्युत आपूर्ति 18 घंटे ठप रही। इससे लोगों को अंधेरे में जीवन यापन करना पड़ा।
विज्ञापन

सोमवार को आकाश में सुबह से आकाश में बादल छाए रहे। धूप छांव होता रहा। तेज धूप के चलते गर्मी और उमस से लोगों का बुरा हाल रहा। दोपहर बाद मौसम में बदलाव देखने को मिला। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में दोपहर बाद बारिश शुरू हो गई। रुक-रुक कर बारिश होती रही। लोगों को भीगते जाते देखा गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहा। हलधरपुर: रविवार की रात तेज हवा के साथ हुई बारिश के चलते रतनपुरा ब्लॉक क्षेत्र के छत्तरपुर ग्राम सभा के कइयां गांव स्थित राजमती राजभर के कटरैन के मकान पर एक विशालकाय आम का पेड़ गिर पड़ा। इस दौरान मकान में रखा अनाज बर्तन,बेड आदि दब कर नष्ट हो गया। रविवार को तेज आंधी व भीषण गरज के बीच सायं काल में लगभग एक घंटे तक मूसलाधार बरसात हुई।
विज्ञापन

पेड़ गिरने के दौरान विद्युत तारों के टूटने से बाधित हुई विद्युत आपूर्ति ठप रही। मकान गिरने की सूचना पर सोमवार को पहुंचे राजस्व निरीक्षक रामजन्म सिंह ने हुए नुकसान का आकलन किया। बढुआगोदाम : रविवार की दोपहर बाद तेज हवा के साथ हुई बारिश के चलते विद्युत उपकेंद्र पनियरा में आई तकनीकी खामी के चलते क्षेत्र के कहिनौर गांव में शाम लगभग चार बजे विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। सोमवार को सुबह 11 बजे विद्युत आपूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed