फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Electricity supply of six feeders washed by rain

बारिश ने धोया छह फीडरों की विद्युत सप्लाई

Thu, 20 May 2021 10:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 10:19 PM IST
विज्ञापन
Electricity supply of six feeders washed by rain
क्षेत्र में हुई बारिश ने क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था को ठप कर दिया । बुधवार की शाम आई हलकी बारिश से क्षेत्र के छह फीडरों की विद्युत व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है। 24 घंटे बाद भी फाल्ट न बनने से विद्युत सप्लाई बाधित है। इससे कस्बा सहित आसपास के लोग पेयजल के लिए इधर उधर भटक रहे हैं। कोपागंज कस्बा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत सप्लाई दो सबस्टेशनों डांडी विद्युत सबस्टेशन और टड़ियांव विद्युत सबस्टेशन से होती है। बरसात के पहले ही विद्युत आपूर्ति व्यवस्था इतनी लचर है तो बरसात में स्थिति का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। मामले के तहत कई बार विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता से पहल की गई है बावजूद सिर्फ आश्वासन के सिवाय कुछ भी प्राप्त नहीं हुआ है। इस दोनों सबस्टेशन के तार और उपकरण इतने पुराने हो चुके हैं कि आए दिन फाल्ट होने से विद्युत व्यवस्था घंटों ठप रहती है। बुधवार की शाम सात बजे आई हलकी बारिश के कारण दोनों सबस्टेशन की विद्युत सप्लाई बाधित है। जो 24 घंटे बीतने के बाद भी चालू नहीं हो सकी। क़स्बा कोपागंज और सहरोज ,कोपागंज देहात ,देवकली विशुनपुर लाडनपुर ,कछिकला ,सोडसर ,जयरामगढ़ ,छपरा ,दर्पनारायणपुर आदि गांव की विद्युत सप्लाई बाधित होने से पेयजल के लिए लोग इधर उधर भटकते दिखाई दिए। समाचार लिखने तक बिजली सप्लाई बहाल नहीं हो सकी थी। इस संबंध में डांडी विद्युत सबस्टेशन के जेई राजेश कुमार ने कहा कि सेमरी से आ रही 33 हजार केवी में कुछ फाल्ट है उसको सही किया जा रहा है ,जल्द ही सही किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed