फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Electricity restored after 24 hours, relief from getting rid of water problem

चौबीस घंटा बाद बहाल हुई बिजली, पानी की समस्या से निजात मिलने से हुई राहत

Sat, 19 Nov 2022 07:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Nov 2022 07:36 PM IST
विज्ञापन
Electricity restored after 24 hours, relief from getting rid of water problem
मुहम्मदाबाद गोहना। स्थानीय कस्बा के ब्लॉक परिसर में स्पार्किंग से दो ट्रांसफार्मर जलकर खाक हो गए थे। ट्रांसफार्मर जलने के 24 घंटे के अंदर 400 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाकर आपूर्ति बहाल कर दी गई। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है। बता दें कि ब्लॉक परिसर में शुक्रवार को ट्रांसफार्मर की केबल में स्पार्किंग से निकली चिंगारी से 400 केवी क्षमता वाले ट्रांसफार्मर में ही आग लग गई। इसके साथ ही बगल में रखा 250 केवी का दूसरा ट्रांसफार्मर भी चपेट में आ गया और देखते ही देखते दोनों ट्रांसफार्मर जल गए। ट्रांसफार्मर जलने से क्षेत्र में पूरी तरह अंधेरा हो गया और लोगों को दैनिक क्रिया और पेयजल की समस्या से जूझना पड़ा। बिजली महकमा न रात में ही 400 केवीए का दूसरा ट्रांसफार्मर लगा दिया और चार्ज होने के बाद शनिवार को दिन में लगभग 11 बजे आपूर्ति बहाल हो गई। एसडीओ नीरज कुमार और अवर अभियंता लालजी यादव ने बताया कि ट्रांसफार्मर जलने पर जनता की समस्या को देखते हुए मात्र 10 घंटे में ही 400 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगा दिया गया और शनिवार को सुबह इससे आपूर्ति भी शुरू कर दी गई है। बिजली आपूर्ति शुरू हो जाने से दैनिक क्रियाओं और पीने का पानी मिल जाने से लोगों ने राहत की सांस लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed