फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Electricity falling due to cable cut in many localities

कई मुहल्लों में केबल कटने से गुल रही बिजली

Fri, 01 Apr 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Electricity falling due to cable cut in many localities
बिजली कटौती के बाद नगर के मठियाटोला मोहल्ले में पानी भरने के लिए इंडिया मार्का हैंडपंप पर जुटी भी - फोटो : MAU
मऊ। केबिल कट जाने से नगर के कई मुहल्लों में 27 घंटे से अधिक समय तक बिजली गुल रही। लोगों ने रातभर जागकर सुबह की। ऐसे में पेयजलापूर्ति पर भी असर पड़ा। विद्युत विभाग ने मशक्कते के बाद फाल्ट सही कर आपूर्ति बहाल की। नगर के बंधा रोड स्थित कई मुहल्ले की बिजली बृहस्पतिवार की सुबह 10 बजे बाधित हो गई। रेलवे की तरफ से कराई जा रही खुदाई के कारण तार कटने से समस्या आई। शुक्रवार की दोपहर बाद डेढ़ बजे फाल्ट सही होने पर आपूर्ति बहाल हुई। वहीं आजमगढ़ तिराहा स्थित मुख्य ट्रांसफार्मर खराब होने से इमिलिया मुहल्ला सहित कई मुहल्ले में आधी रात के बाद बिजली चली गई। दोपहर एक बजे फाल्ट सही होने के बाद आपूर्ति बहाल हुई। मठियाटोला निवासी छोहाड़ी देवी और गेंदा सोनकर ने बताया कि आपूर्ति बाधित होने से खासी परेशानी उठानी पड़ी। रात भर गर्मी और अंधेरे में गुजरना पड़ा। एसडीओ नगर संजय यादव ने बताया कि रेलवे की तरफ से की जा रही खुदाई के कारण केबल कटने और आजमगढ़ तिराहा स्थित मुख्य ट्रांसफार्मर में खराबी आने से आपूर्ति बाधित थी। फाल्ट को सही कर विद्युत आपूर्ति बहाल करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed