फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Electricity disrupted for 25 hours due to falling in water including pole wire

पोल तार सहित पानी में गिरने से 25 घंटे बाधित रही बिजली

Sun, 19 Sep 2021 10:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 10:17 PM IST
विज्ञापन
Electricity disrupted for 25 hours due to falling in water including pole wire
चिरैयाकोट। क्षेत्र में शनिवार की शाम पांच बजे एचटी लाइन का खंभा पानी में गिर गया जिससे तार टूट गए और चिरैयाकोट नगर सहित आसपास के कई गांवों में बिजली 25 घंटे गुल रही । इससे लगभग चार हजार घरो में अंधेरा छा गया। चिरैयाकोट क्षेत्र में बिजली आपूर्ति के लिए 14 घंटे का शेड्यूल है लेकिन जर्जर तारों , केबल ब बेतरतीब लगाए गये खंभों में आए दिन फाल्ट के चलते लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है । तहसील मुहम्मदाबाद गोहना विद्युत उपकेंद्र से संबद्ध भूसुवा उपकेंद्र से जोड़कर चिरैयाकोट बिजली उपकेंद्र से कई गांवों में बिजली आपूर्ति के लिए लगाए गए जर्जर तारों के फाल्ट होने से आए दिन कई घंटे कटौती से लोगो को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है । शनिवार को शाम के 5 बजे को मुहम्मदाबाद गोहना के भूसूआ गांव के ताल के पास 11000 बोल्टेज लाइन का खम्भा व तार टूटकर जमीन पर गिर गया जिससे आपूर्ति पूरी रात और रविवार पूरे दिन भर बाधित रही। चिरैयाकोट के संविदा कर्मियों के प्रयास से शाम छह बजे आपूर्ति बहाल हुई। इस दौरान लोग शुद्ध पानी के लिए तरस गये। तार न जोड़े जाने के चलते बिजली न होने से लोग परेशान होते रहे ,लोग बिजली विभाग के अधिकारियों को फोन कर फाल्ट सुधारे जाने की जानकारी लेने का प्रयास करते रहे। लेकिन उन्हे कोई सही जवाब नहीं दे रहा था जिससे लोग आक्रोशित होते रहे । रविवार की शाम 6 बजे बिजली आपूर्ति बहाल होने के बाद लोगो ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed