{"_id":"6478dd6171aecd6bd00b2346","slug":"electricity-department-team-threatened-in-the-district-will-check-the-meters-mau-news-c-20-1-233576-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: जिले में धमकी विद्युत विभाग की टीम, करेगी मीटरों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: जिले में धमकी विद्युत विभाग की टीम, करेगी मीटरों की जांच
विज्ञापन
बलिया। विद्युत खपत के सापेक्ष राजस्व वसूली की पड़ताल को लेकर बृहस्पतिवार की शाम को वाराणसी मीटर कार्यालय के तीन सदस्यीय जांच टीम जिले में पहुंची। टीम ने विभागीय अधिकारियों से मीटर रीडिंग व राजस्व वसूली आदि की जानकारी ली। जिले में मीटर रीडिंग में मनमानी की बात लगातार सामने आती है। गलत रीडिंग के चलते जहां उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है वहीं इसे दुरुस्त करने को लेकर अधिकारियों को भी परेशान होना पड़ता है। जनपद में विद्युत खपत के सापेक्ष राजस्व वसूली भी नहीं हो पाती है। इसको लेकर विद्युत वितरण निगम वाराणसी के मीटर विभाग के तीन सदस्यीय टीम जिले में पहुंची। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि यह टीम क्षेत्र में मीटरों की जांच करने के लिए पहुंची है। हालांकि बृहस्पतिवार को टीम ने कहीं जांच शुरु नहीं की है बल्कि अधिकारियों ने मीटर रीडिंग व बिल आदि की जानकारी ली है।
बता दें कि करीब दो माह पहले विद्युत विभाग के अधिकारियों ने जांच में मीटर रीडिंग में गड़बड़ी पकड़ी थी। इसके बाद अधिकारियों ने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों के खिलाफ करीब चार करोड़ रुपये राजस्व नुकसान के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था।
-- -- -- -- -- -- --
विद्युत वितरण निगम वाराणसी के मीटर कार्यालय के अधिकारियों की टीम जिले में पहुंची है। यह टीम मीटर रीडिंग आदि की जांच करेगी।
- एके अग्रवाल, अधिशासी अभियंता, विद्युत, बलिया।