{"_id":"6473a5cdc7b3d83eef080056","slug":"electricians-who-were-checking-ran-sued-mau-news-c-20-1-227785-2023-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: चेकिंग कर रहे बिजलीकर्मियों को दौड़ाया, मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: चेकिंग कर रहे बिजलीकर्मियों को दौड़ाया, मुकदमा
विज्ञापन
चिरैयाकोट। थाना क्षेत्र के छपरा चकबदरुद्दीन गांव में रविवार को लोगों ने चेकिंग करने पहंुची विद्युत उपकेंद्र हीरनपुर के अवर अभियंता संग टीम को लाठी डंडा लेकर दौड़ा लिया। लोगों के विरोध के बाद बिजली विभाग की टीम लौट गई। सरकारी कार्य में व्यवधान डालने को लेकर थाने में जाकर तहरीर दी। रविवार को चेकिंग अभियान के तहत 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता दिवाकर राम के नेतृत्व में बिजलीकर्मियों की टीम ने क्षेत्र के छपरा चकबदरुद्दीन गांव में पहुंची। बिजलीकर्मियों ने अनवर अंसारी के घर में दो केबल खींचा देखा। बिजलीकर्मचारी इसका मोबाइल से वीडियो बनाने लगे। जब बिजली बिल की मांग की तो अनवर और उसके तीन पुत्र आजाद, जावेद और परवेज घर के भीतर से लाठी लेकर टीम को दौड़ा लिया।
बिजलीकर्मियों ने एक ग्रामीण के घर में जाकर एसडीओ मनोज कुमार सहित आला अधिकारियों को दी। साथ ही स्थानीय पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। तत्पश्चात बिजली विभाग के अधिशासी अधिकारी, एसडीओ ,जेई सहित अन्य अधिकारी थाना पहुंचकर अनवर अंसारी और उनके तीन पुत्रों के खिलाफ तहरीर दी।
इस बाबत एसओ गंगासागर मिश्र का कहना है कि बिजली विभाग के अधिकारियों से तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।