फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Electrician injured in collision with pickup

Mau News: पिकअप की टक्कर से विद्युतकर्मी घायल

Wed, 21 Feb 2024 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Feb 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Electrician injured in collision with pickup
चिरैयाकोट। नगर क्षेत्र के दरियापट्टी वार्ड के पास आजमगढ़-गाजीपुर मार्ग के किनारे मंगलवार की शाम सात बजे विद्युतकर्मी काम करने के दौरान पिकअप की चपेट में आने से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब कर्मी खंभे से बिजली केबल खींच रहा था, उसी समय आजमगढ़ की तरफ से गाजीपुर को जा रही एक तीव्रगति की पिकअप ने टक्कर मार दिया। विभाग के लोगों ने उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं घटना के बाद चालक गाड़ी सहित फरार हो गया।
विज्ञापन

थाना रानीपुर क्षेत्र के अस्सी भवन गांव का रहने वाला बिजई राम पुत्र श्रीकिशुन राम जो भुसुआ बिजली उपकेंद्र में लाइनमैन के पद पर कार्यरत है। वह चिरैयाकोट में पुराने जर्जर तारों के स्थान पर केबल लगाने का कार्य कर रहा था। वह बिजली केबल को खंभे से पकड़कर सड़क पर खड़ा था कि आजमगढ़ से गाजीपुर की तरफ जा रही एक पिकअप ने उसे जोर से ठोकर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जब तक आसपास के लोग कुछ समझते चालक भाग गया, घायल को आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed