फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Election of Civil Court Central Bar today, complete the preparations

सिविल कोर्ट सेंट्रल बार का चुनाव आज, तैयारी पूरी

Thu, 31 Jan 2019 11:37 PM IST
mau Published by: पवन सिंह Updated Thu, 31 Jan 2019 11:37 PM IST
विज्ञापन
Election of Civil Court Central Bar today, complete the preparations
court - फोटो : PTI
मऊ । सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए अध्यक्ष और महामंत्री सहित सात पदों के लिए शुक्रवार को पूर्वाह्न दस बजे से अपराह्न चार बजे तक मतदान होगा। मतदान के लिए 883 अधिवक्ताओं को मतदाता बनाया गया है। जो अध्यक्ष और महामंत्री सहित सात पदों पर चुनाव लड़ रहे 18 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे । मतदान को लेकर कचहरी परिसर में सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं।  मतदान  के लिए संघ के पुस्तकालय भवन को मतदान केंद्र बनाया गया है ।  
विज्ञापन

 
एल्डर कमेटी के चेयरमैन और  चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष इश्तियाक अहमद ने बताया कि मतदान के लिए संघ के  पुस्तकालय भवन को मतदेय स्थल  बनाया गया है । इसमें दो पोलिंग बूथ के साथ ही 22 मतदान स्थल बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि मतदान के समय सभी अधिवक्ताओं को अपना सीओपी नंबर वाला प्रमाण पत्र अथवा परिचय पत्र लाना अनिवार्य होगा । अगर किसी अधिवक्ता को सीओपी नंबर मिला है और उसका नाम मतदाता सूची में अंकित है,  तो वह अपना बार कौंसिल द्वारा प्रदत्त परिचय पत्र अथवा प्रमाण पत्र के साथ मतदान कर सकता है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि  मतदान  के समय  मतदेय स्थल पर मोबाइल का प्रयोग पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा। अपर पुलिस अधीक्षक एसके श्रीवास्तव ने बताया कि सुरक्षा की मद्देनजर शहर कोतवाल के साथ ही तीन थानों की फोर्स के अलावा पीएसी तैनात रहेगी। जिन पदों के लिए मतदान होगा, उसमें अध्यक्ष पद के लिए अमरनाथ सिंह, राजेंद्र राय और शमशुल हसन के बीच त्रिकोणात्मक और कांटे का संघर्ष होने की उम्मीद है।  वरिष्ठ उपाध्यक्ष  के लिए रामअवध भारद्धाज और विजय के बीच सीधी टक्कर है। कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए नवीन कुमार दुबे, मुहम्मद आरिफ और रविंद्र कुमार यादव के बीच त्रिकोणात्मक संघर्ष होने की उम्मीद है। महामंत्री  के लिए  दारोगा सिंह, अजय कुमार सिंह, लक्ष्मीकांत यादव, रूपेश कुमार पांडेय, शिव प्रसाद श्रीवास्तव और सतीश चंद्र मौर्या के बीच कांटे का संघर्ष है। संयुक्त मंत्री के तीन पदों के लिए कमलेश कुमार कौशल , प्रवीण कुमार मिश्रा, मुकेश कुमार भारद्वाज तथा रामसमुझ यादव के बीच तीन लोगों का चुनाव होना है। मतदान के पूर्व गुरुवार को सभी प्रत्याशियों ने देर रात तक मतदाताओं से संपर्क कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed