फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Election of Central Bar: Voting on ten posts including President, General Secretary on 24

सेंट्रल बार का चुनाव ः अध्यक्ष, महामंत्री सहित दस पदों पर मतदान 24 को

Mon, 17 Jan 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Election of Central Bar: Voting on ten posts including President, General Secretary on 24
मऊ। सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन के 22 सदस्यीय नई कार्यकारिणी के लिए के चुनाव के लिए दाखिल पर्चो की जांच सोमवार को हुई। इस दौरान अदेय के अभाव में महामंत्री पद पर दाखिल हरिद्वार राय के पर्चे को खारिज कराने वालों के मंसूबों पर एल्डर कमेटी ने पानी फेर दिया। एल्डर कमेटी ने अपने आदेश मे लिखा कि बार काउंसिल के आदेश के आलोक में अदेय का कोई औचित्य नहीं है। कमेटी ने हरिद्वार राय सहित दाखिल सभी 36 पर्चों को वैध करार दिया। सभी पर्चे वैध होने के बाद महामंत्री पद पर सत्येंद्र नाथ राय और वरिष्ठ कार्यकारिणी के पद पर मुहम्मद शमीम ने अपना नामांकन वापस ले लिया। वरिष्ठ कार्यकारी से नाम वापस लेने के बाद अब वरिष्ठ कार्यकारिणी के छह पदों के लिए भी निर्विरोध निर्वाचन तय है।
विज्ञापन

एल्डर कमेटी के चेयरमैन दीनानाथ यादव ने बताया कि अध्यक्ष, महामंत्री सहित कुल 10 पदों पर 24 जनवरी को मतदान होगा। इसमें कुल 1032 अधिवक्ता मतदाता करेंगे। एल्डर कमेटी के अनुसार अध्यक्ष पद पर लालजी पांडेय, वीरेंद्र बहादुर पाल, वीरेंद्र प्रताप यादव और संजय कुमार त्रिपाठी के बीच चुनाव होगा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पर सुधीर कुमार मल्ल, अशोक कुमार और युगेश कुमार गुप्ता के बीच मतदान होगा। साधारण उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए हरिनारायण यादव, विनय कुमार राजभर, अब्दुल कादिर और मोहम्मद मुकद्दस जरीफ तथा कनिष्ठ उपाध्यक्ष पर राहुल कुमार यादव और प्रशांत कुमार त्रिपाठी के बीच चुनाव होगा।
विज्ञापन

महामंत्री के महत्वपूर्ण पद के लिए हरिद्वार राय, लक्ष्मीकांत यादव और ऋषिकेश सिंह के बीच चुनाव होगा। वहीं संयुक्त मंत्री के तीन पदों के लिए नरेंद्र प्रताप सुबोध, साबिर अली अंसारी, राजेश कुमार राय और मणिकांत मिश्र तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए ज्योति रंजन भारती और मुन्नीलाल के बीच मतदान होगा। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ कार्यकारी के छह और कनिष्ठ कार्यकारिणी के छह पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय है। इसकी औपचारिक घोषणा चुनाव परिणाम के साथ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed