{"_id":"61eaec35baf8a11a25358e83","slug":"election-of-central-bar-ten-advocates-gave-tender-vote-mau-news-vns6348060180","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंट्रल बार का चुनाव ः दस अधिवक्ताओं ने दिया टेंडर मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंट्रल बार का चुनाव ः दस अधिवक्ताओं ने दिया टेंडर मत
विज्ञापन
मऊ। सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन के 22 सदस्यीय नई कार्यकारिणी के चुनाव के लिए मतदान के पूर्व शुक्रवार को टेंडर मत पड़ा। इस दौरान 10 अधिवक्ताओं ने अपना टेंडर मत दिया। वहीं दारोगा सिंह सहित चार अधिवक्ताओं का नाम मतदाता सूची में जुडे़ गए जिसे लेकर कचहरी परिसर में यह चर्चा का विषय बना रहा।
एल्डर कमेटी के चेयरमैन दीनानाथ यादव व चुनाव अधिकारी इकबाल अहमद ने बताया कि मतदान के पूर्व शुक्रवार को संघ के पुस्तकालय भवन मे टेंडर मतदान की व्यवस्था की गई थी। जिसमें 10 अधिवक्ताओं ने अपना टेंडर मत दिया। जिसे प्रत्याशियों की उपस्थिति मे लिफाफे मे सील बंदकर रखा गया है। मतगणना के दौरान सभी लिफाफा को खोलकर उसे मतपत्रों में मिलाकर साथ गिनती की जाएगी। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष महामंत्री सहित 10 पदों के लिए मतदान 24 जनवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर चार बजे तक संघ के पुस्तकालय भवन में संपन्न होगा।
मतदान के दौरान सभी अधिवक्ता मतदाताओं को बार काउंसिल ऑफ उतर प्रदेश द्वारा जारी सीओपी युक्त परिचय पत्र अथवा प्रमाण पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। चेयरमैन दीनानाथ यादव ने बताया कि बार एसोसिएशन के निवर्तमान महामंत्री अजय कुमार सिंह के पत्र और बार काउंसिल के सदस्य हरिशंकर सिंह के आदेश पर एल्डर कमेटी की बैठक हुई। जिसमें दरोगा सिंह समेत चार अधिवक्ताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल कर लिया गया। जिसे मिलाकर अब कुल मतदाताओं की संख्या 1034 हो गई है।