फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Elderly, Divyang will vote by postal ballot

बुजुर्ग, दिव्यांग पोस्टल बैलेट से करेंगे मतदान

Wed, 23 Feb 2022 11:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 11:16 PM IST
विज्ञापन
Elderly, Divyang will vote by postal ballot
मऊ। विधानसभा चुनाव में इस बार बुजुर्ग और दिव्यांग पोस्टल बैलेट से मतदान करेंगे। इसकी तैयारियों को लेकर पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम एवं माइक्रो आब्जर्वर के साथ द्वितीय प्रशिक्षण परियोजना निदेशक मत्स्य नाथ त्रिवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक हुई। बताया गया कि ऐसे मतदाता जिनकी आयु 80 वर्ष से अधिक है, दिव्यांग मतदाता, कोविड 19 से संक्रमिक या कोई संक्रमण की आशंका वाले मतदाता एवं अनिवार्य सेवा वाले मतदाताओं का पोस्टल बैलट के माध्यम से मतदान कराया जाना है। ऐसे मतदाताओं का उनके घर तक जाकर मतदान कराए जाने की सुविधा प्रदान की गई है। ऐसे मतदाताओं को फार्म 12 डी उपलब्ध पहले ही करा दिया गया है। यह भरने वाले मतदाता बूथ पर जाकर मतदान नहीं कर पाएंगे। बताया कि मतदाता की पहचान उनके पहचान पत्र से भली-भांति कराया जाएगा। उप कृषि निदेशक एसपी श्रीवास्तव ने पोस्टल बैलट मतदान से संबंधित संपूर्ण जानकारी दी। अपर सांख्यिकी अधिकारी रजनीश कुमार सिंह ने मत पेटिका को खोलने तथा उसे सील करना बताया। इस दौरान हर्षिता तिवारी, जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार, जिला गन्ना अधिकारी सुनील सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed