{"_id":"6a0626cbb4192ee34805d8ea","slug":"eight-vehicles-including-two-school-buses-were-seized-during-the-operation-mau-news-c-295-1-mau1001-145480-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: अभियान में दो स्कूली बसों समेत आठ वाहन सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: अभियान में दो स्कूली बसों समेत आठ वाहन सीज
विज्ञापन
परिवहन विभाग द्वारा बृहस्पतिवार को नगर के तीन स्थानों पर विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान अमर उजाला में दो दिन पहले एक ऑटो में 12 से अधिक छात्रों को बैठाकर ले जाने संबंधी प्रकाशित फोटो स्टोरी के बाद चलाया गया।
एआरटीओ ने बिना फिटनेस और अनफिट पाए गए दो स्कूली बसों समेत आठ वाहनों को सीज कर दिया। एआरटीओ सुहेल अहमद ने बताया कि तीन टीमों ने बृहस्पतिवार को स्कूलों की छुट्टी के समय फातिमा स्कूल, बलिया मोड़ और अदरी तिराहा पर चेकिंग अभियान चलाया।
इस दौरान दो स्कूली बसों को पकड़ा गया। जांच में बसों की फिटनेस फेल मिलने पर उन्हें सीज कर दिया गया। इसी तरह चार मैजिक वाहन, जो अनफिट होने के बावजूद स्कूली छात्रों को ले जाते मिले, उन्हें भी सीज किया गया।
विज्ञापन
वहीं दो ऑटो रिक्शा में छात्रों को ले जाते समय दस्तावेजों की जांच की गई। वाहन अनफिट पाए जाने पर उन्हें भी सीज कर दिया गया। बताया गया कि बीते 12 मई को अमर उजाला में एक फोटो स्टोरी प्रकाशित हुई थी। इसमें ‘किसकी लापरवाही’ शीर्षक के तहत एक ऑटो रिक्शा में 12 से अधिक छात्रों को बैठाकर ले जाते हुए दिखाया गया था।