फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Eight months after the education session, 50 percent of the course has been completed in secondary schools

शिक्षा सत्र के आठ माह बाद माध्यमिक विद्यालयों में 50 प्रतिशत कोर्स हुआ है पूरा

Tue, 01 Dec 2020 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
Eight months after the education session, 50 percent of the course has been completed in secondary schools
मऊ। शिक्षा सत्र का नौवां माह चल रह रहा है। लेकिन अभी तक हाईस्कूल, इंटरमीडिएट छात्र छात्राओं का कोर्स धीमी गति से चल रहा है। अभी तक 45 से 50 प्रतिशत कोर्स ही पूरा हो पाया है। बोर्ड परीक्षा को लेकर छात्र छात्राओं को चिंता सताने लगी है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने अतिरिक्त कक्षाएं लेकर कोर्स समय से पूरा कराने के लिए प्रधानाचार्यों को फरमान जारी किया है।
विज्ञापन

जिले में 16 राजकीय, 67 सहायता प्राप्त सहित 517 माध्यमिक विद्यालय हैं। कोरोना संक्रमण काल में स्कूल बंद चल रहे थे। ऑनलाइन पढ़ाई चल रही थी। अक्तूबर माह से माध्यमिक विद्यालयों में नौवीं से 12वीं तक की कक्षाएं संचालित हो रही है। सोशल डिस्टेसिंग के चलते दो शिफ्ट में कक्षाएं चल रही है। ऑनलाइन पढ़ाई भी चल रही है। इसके चलते छात्रों तथा शिक्षकों को व्यवहारिक दिक्कतें आ रही है। अभी तक ज्यादातर स्कूलों में 45 से 50 प्रतिशत कोर्स ही पूरा हो पाया है। अक्तूबर माह से माध्यमिक विद्यालय में पढ़ाई चल रही है। अभी तक नौवीं से 12वीं तक की कक्षाएं संचालित हो रही है। कोरोना संक्रमण काल में समय कम मिलने के कारण छात्रों तथा शिक्षकों को तमाम व्यवहारिक दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन

बीपीएस पब्लिक स्कूल की छात्रा कृति गुप्ता का कहना है कि स्कूल दो शिफ्ट में चलने के कारण कक्षाएं 40 मिनट के बदले 20 मिनट का हो गया। कोर्स धीमा चल रहा है। संत कबीर इंटर कॉलेज की छात्रा नंदिनी यादव का कहना था कि विज्ञान वर्ग का सिलेबस खुद में बड़ा है। ऑनलाइन पढ़ाई में गणित, रसायन भौतिकी जैसे विषयों को समझना कठिन रहा। अब ऑफलाइन कक्षाएं शुरू भी हुई तो दो शिफ्ट में चलने के कारण कोर्स खत्म होने की उम्मीद नहीं दिख रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में प्रभा पब्लिक स्कूल के आकाश मल्ल का कहना है कि बोर्ड परीक्षा तक कोर्स खत्म होने की उम्मीद कम उम्मीद रही हैं। बीपीएस पब्लिक स्कूल के छात्र जतिन गुप्ता का कहना है कि कोर्स धीमा चलने से चिंता हो रही है कि कोर्स पूरा होगा या नहीं।

डीएवी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य देवभाष्कर तिवारी का कहना है कि छात्र हित सर्वोपरि है। अतिरिक्त कक्षाएं लेकर कोर्स समय से पूरा करने के लिए शिक्षकों को निर्देश दिया गया है। शहीद इंटर कालेज के प्रधानाचार्य विक्रमादित्य चौहान का कहना है कि निर्धारित समय तक कोर्स पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed