{"_id":"688d127ed6f35942a90d736a","slug":"eight-lakhs-were-withdrawn-from-the-account-as-soon-as-the-file-was-uploaded-fraudster-arrested-mau-news-c-295-1-svns1028-131586-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: फाइल अपलोड करते ही खाते से उड़े थे आठ लाख, ठग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: फाइल अपलोड करते ही खाते से उड़े थे आठ लाख, ठग गिरफ्तार
विज्ञापन
मऊ। आठ लाख रुपये की ठगी के मामले में पुलिस ने ठग को पकड़ने में कामयाबी हासिल कर ली। पुलिस ने इस मामले में प्रतापगढ़ जिले के रानीगंत थाना क्षेत्र के डिधवल निवासी प्रमोद कुमार को हिरासत लिया है।
शुक्रवार को सीओ सिटी अंजनी कुमार पांडेय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के भांटीकला निवासी पीड़ित ने ठगी की तहरीर दी थी।
पीड़ित ने बताया कि उन्हें किसी अज्ञात व्यक्ति ने यूबीआई बैंक के केवाईसी अपडेट करने के नाम पर व्हाट्एस एप पर एपीके फाईल भेजी थी। जागरूकता के अभाव में जैसे ही फाइल पर क्लिक करके अपलोड किया। खाते से 8 लाख 5000 रुपये के कटने का मैसेज आ गया। सीओ सिटी ने बताया कि साइबर सेल की टीम मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इस दौरान उन्होंने जांच के दौरान प्रतापगढ़ जिले के रानीगंत थाना क्षेत्र के डिधवल निवासी प्रमोद कुमार को हिरासत में लिया।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपी ने ठगी में शामिल होने की बात कबूल कर ली। आरोपी को गिरफ्तार करने वाले में टीम में साइबर प्रभारी आकाश सिंह, आरक्षी शैलेंद्र कुमार कनौजिया, शशीकांत, अर्वेंद्र, अनूप शामिल थे।