फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Eight intersections of the city are facing traffic jams six days a week.

Mau News: सप्ताह में छह दिन जाम से जूझ रहे शहर के आठ चौराहे-तिराहे

Mon, 03 Feb 2025 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Eight intersections of the city are facing traffic jams six days a week.
मऊ। शहर में नगर पालिका-प्रशासन के जिम्मेदारों की अनदेखी के कारण जाम की समस्या गंभीर हो गई है। शहर के आठ चौराहे-तिराहे सप्ताह में छह दिन सुबह 10 से 12 बजे तक और शाम को चार से छह बजे तक जाम से जूझते हैं। इस समस्या के लिए सड़कों पर अस्थायी अतिक्रमण और वाहनों की पार्किंग मुख्य रूप से जिम्मेदार है। समस्या से आला अधिकारी भी वाकिफ हैं, लेकिन एक-दो दिन अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर इतिश्री कर ली जाती है।
विज्ञापन

गाजीपुर तिराहा हो या आजमगढ़ मोड़, नगर का भीटी चौराहा हो गया मिर्जाहादीपुरा तिराहा, यहां सुबह दस बजे से शाम छह बजे तक जाम की समस्या रहती है। रविवार को छोड़ दिया जाए तो सप्ताह के छह दिन तो समस्या रहती है। सुबह दस बजे से दोपहर 12 बजे तक जाम की समस्या सबसे ज्यादा रहती है। इसके बाद शाम चार से छह बजे तक जाम की समस्या रहती है।
विज्ञापन

सड़क किनारे अस्थायी अतिक्रमण, वाहनों की पार्किग जाम के दो मुख्य कारण है। नगर के मुख्य बाजार के आजमगढ़ मोड़ पर पुलिस बूथ बना है। यहां 24 घंटे ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की ड्यूटी रहती है लेकिन इस रूट पर बने शॉपिंग मॉल, दुकान, बैंक प्रतिष्ठान, कोचिंग सेंटर आदि के बाहर सड़क की दोनों पटरियों पर दो पहिया के साथ कारों की पार्किग आम बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि नगर पालिका ईओ, यातायात सीओ लगभग हर दिन विभागीय मीटिंग में शामिल होने के लिए इसी मार्ग से निकलते हैं। गाजीपुर तिराहा और भीटी चौराहा वाले मार्ग से दिन में कम से कम दो बार जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, सीडीओ, सिटी मजिस्ट्रेट, एडीएम सहित अन्य बड़े अधिकारियों का आना-जाना होता है। इस मार्ग पर पड़ने वाले सहादतपुरा, निजामुद्दीनपुरा, मुंशीपुरा सहित विभिन्न मार्गों के किनारे दुुकानदारों के अलावा पांच से छह जगहों पर बिल्डिंग मैटेरियल सहित अन्य सामान रखे जाने से हमेशा जाम की स्थिति रहती है। जबकि कुछ माह पहले नगरपालिका प्रशासन की तरफ से अतिक्रमण को लेकर अभियान चलाया गया था।
जिला प्रशासन तथा नगर पालिका की संयुक्त टीम ने गाजीपुर तिराहे से फातिमा मोड़ तक अतिक्रमण हटवाया था। लेकिन कुछ दिन बाद स्थिति पूर्ववत हो गई। हालांकि प्रशासन निर्देश देता रहता है कि नगर पालिका, नगर मजिस्ट्रेट तथा पुलिस की मदद से अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाए, लेकिन यह होता दिख नहीं रहा है।

कोट
जाम की समस्या के निराकरण को लेकर पार्किग बनाने की योजना है। अस्थायी अतिक्रमण हटवाने के लिए नगर पालिका, प्रशासन के साथ मिलकर समय समय पर अभियान चलाता है।

दिनेश कुमार, ईओ नगर पालिका मऊ
जाम की समस्या से निजात दिलाने के प्रयास जारी हैं। कुंभ मेले में कुछ कर्मचारियों की ड्यूटी लग गई है। तिराहे, चौराहे पर पुलिसकर्मियों और कर्मचारियों की ड्यूटी बढ़ाई जा रही है। - अंजनी कुमार पांडेय, सीओ सिटी, यातायात सीओ मऊ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed