फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Eight infected won battle with Corona - DM

आठ संक्रमितों ने जीती कोरोना से जंग - डीएम

Tue, 30 Jun 2020 09:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Eight infected won battle with Corona - DM
मऊ । मंगलवार को जिले में जहां कोरोना संक्रमित दस मरीज मिले वही आठ को डिस्चार्ज किया गया। इस तरह से जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या जहां 134 हो गई, वहीं ठीक होकर 73 मरीजों के घर जाने और तीन की मौत होने से जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 58 है। यह जानकारी जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने मंगलवार की शाम को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए दी। बोले मंगलवार को आई रिपोर्ट में दो संक्रमित फातिमा अस्पताल से मिले, ऐसे में अस्पताल को सीज किया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि कि मंगलवार को आई 35 रिपोर्ट में 10 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 134 हो गई है । जिसमें 73 लोग ठीक हो कर घर जा चुके हैं । तीन की मौत हो चुकी है, और 58 एक्टिव मरीज हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी सतीश चंद्र सिंह ने बताया कि अब तक जिले में 5815 लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है । जिसमें अब तक 4997 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हुई है जिसमें 4872 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। आगे बताया कि सोमवार को कुल 277 लोगों का सैंपल लिया गया था।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि मंगलवार को पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई है। उसमें घोसी कोतवाली क्षेत्र के मिर्जा जमालपुर गांव के दो लोग हैं ।यह दोनों लोग फरीदाबाद हरियाणा से आए थे । वही खानपुर बुजुर्ग गांव मे एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह हाथरस से जिले में आया था। उन्होंने बताया कि नगर क्षेत्र के प्यारेपुरा मोहल्ला से चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी एकही परिवार के है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वही खीरीबाग से भी एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएमओ ने बताया कि फातिमा अस्पताल के दो कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें एक रांची का तथा दूसरा गाजीपुर का रहने वाला है । अस्पताल के दो कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के चलते अस्पताल सील किया जाएगा । जो लोग अंदर है अंदर रहेंगे, बाहरी लोग अंदर प्रवेश नहीं करेंगे। जब तक की स्वास्थ्य टीम पूरी तरह से उसका परीक्षण न कर ले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed