फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Eight including six named in murder case

हत्या में छह नामजद सहित आठ पर मुकदमा

Sun, 17 Jul 2022 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Eight including six named in murder case
हलधरपुर। थाना क्षेत्र के मझौली गांव निवासी 22 वर्षीय युवक की हत्या में शामिल हत्यारों की गिरफ्तारी कर पाने में मुकामी पुलिस नाकाम है। पुलिस की दो टीमें दबिश दे रही हैं। युवक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने छह नामजद सहित आठ हत्यारोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। मझौली मरुखा गांव निवासी आशीष को को शनिवार को घेरकर अज्ञात लोगों ने लाठी डंडे और राड से पीटकर लहूलुहान कर दिया था। इलाज के लिए ले जाते समय उसकी मौत हो गई। मामले में पिता घुरहू की तहरीर पर पुलिस ने हलधरपुर थाना क्षेत्र के गड़वा निवासी सूरज गोस्वामी, मझौली निवासी दिलीप यादव और राम पुकार चौहान उर्फ करन, परमानंद पट्टी निवासी राजन शर्मा उर्फ पाजी, मरुखा निवासी विंदेश यादव, नगर कोतवाली के भीटी मुहल्ला निवासी राम प्रवेश साहनी तथा तीन अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। एसओ शत्रुंजय सिंह ने बताया कि हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। हमलावरों की पिटाई से घायल आशीष को लेकर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने डाक्टर से हायर सेंटर रेफर करने का अनुरोध किया। डाक्टर ने कहा कि मेडिकल भी नहीं कराया गया है और रेफर चाहिए तो आपको रतनपुरा सीएचसी के डाक्टर से कराना पड़ेगा। ऐसे में परिवार वाले घायल को लेकर वापस रतनपुरा सीएचसी गए। यहां डॉक्टर ने पुलिस को बुलाने को कहा। जब पुलिस पहुंची तो डाक्टर ने घायल का मेडिकल बनाकर जिला अस्पताल रेफर किया। परिजन घायल को लेकर जिला अस्पताल जा रहे थे कि उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। पिता घुरहू ने कहा कि डाक्टरों ने इलाज करने में देरी नहीं लगाई होती तो शायद बेटा बच जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed