{"_id":"671ddce9f38254956d0f59d8","slug":"eight-child-prisoners-absconded-from-mau-juvenile-prison-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: मऊ बाल कारागार से आठ बाल बंदी फरार, 24 घंटे के अंदर छह को पकड़ा; दो की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: मऊ बाल कारागार से आठ बाल बंदी फरार, 24 घंटे के अंदर छह को पकड़ा; दो की तलाश
Sun, 27 Oct 2024 11:57 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sun, 27 Oct 2024 11:57 AM IST
सार
मऊ जिले में बाल कारागार से आठ बाल अपचारी रविवार को मौका पाकर फरार हो गए। जिसके बाद हड़कंप मच गया। कारागार प्रशासन की ओर से सक्रियता बढ़ी तो छह को पकड़ा गया, लेकिन दो अभी फरार हैं।
विज्ञापन
मऊ बाल कारागार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मऊ जिला बाल संरक्षण गृह से रविवार की सुबह आठ बाल बंदी अचानक फरार हो गए। मामले में बाल कारागार अधीक्षक ने मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी बाल बंदी आजमगढ़, सुल्तानपुर, बलिया और मऊ आदि जनपदों के रहने वाले हैं। फरार आरोपियों पर 307, 376 और पॉस्को एक्ट समेत तमाम मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
छह आरोपी बरामद
सिटी मजिस्ट्रेट ब्रिजेंद्र कुमार ने बताया कि बाल कारगार से आठ बाल अपचारी फरार हो गए थे। इसमें छह कैदी पकड़े जा चुके हैं, जबकि आजमगढ़ और सुल्तानपुर के दो कैदी फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन
