फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Eid ul Fitr's ongoing preparations are complete, Eid will be considered today

ईद उल फितर की चल रही तैयारी पूरी, आज मनेगी ईद

Thu, 13 May 2021 09:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 09:58 PM IST
विज्ञापन
Eid ul Fitr's ongoing preparations are complete, Eid will be considered today
मऊ। पाक माह रमजान के बाद ईद का पर्व आपसी भाईचारे, प्रेम और अमन के प्रतीक का पर्व ईद उल फितर शुक्रवार को नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में मनाया जाएगा। इसे लेकर हर किसी में उत्साह उफान पर रहा, लेकिन तैयारियों के बीच बाजार की बंदी ने निराश भी किया। दूसरी ओर दोपहर बाद कई दुकानदार अगल-बगल सामानों को रखकर चोरी-छिपे बेचते दिखे। बाजार बंदी को देखते हुए लोगों ने अलविदा के बाद ही तैयारियां तेज कर दी थीं, लेकिन भूले-भटके सामानों को खरीदने का मौका बंदी के कारण नहीं मिला। इस अवसर पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

ईद उल फितर इस्लाम का पावन त्योहार है। इसे मीठी ईद के नाम से भी जाना जाता है। लोग एक दूसरे को मुबारकवाद देते हैं। ईद पर्व को लेकर चल रही तैयारी बृहस्पतिवार को पूरी हो गई। पर्व को लेकर मुस्लिम बंधुओं में उत्साह का माहौल रहा। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर लॉकडाउन के चलते बाजार बंदी से पर्व फीका दिखा। कोरोना काल के पूर्व ईद को लेकर सुबह से लेकर देर रात तक बाजारों में दिखने वाली रौनक बंदी के कारण सुबह 11 बजने के साथ खत्म हो गई। नगर के रौजा, चौक, मिर्जाहादीपुरा सहित विभिन्न इलाकों में ईद के चार दिन पूर्व से ही हालत यह हो जाती थी कि पैदल सड़क पर चलना मुश्किल हो जाता था लेकिन इस बार वैसा कुछ नहीं दिखा। खरीदारी हुई, लेकिन अपेक्षा के अनुरूप नहीं। ईद पर ईदगाह और मस्जिदों में केवल पांच-पांच लोग ही नमाज अदा कर सकेंगे। बाकी लोग घर में ही कोविड प्रोटोकाल के तहत नमाज अदा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed