फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Eid celebrated with simplicity in rural areas

ग्रामीण इलाकों में सादगी से मनाया गया ईद का पर्व

Mon, 25 May 2020 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Eid celebrated with simplicity in rural areas
मऊ। जिले के विभिन्न ग्रामीण इलाकों में ईद-उल-फितर का पर्व सादगी से मनाया गया। लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग से अपने-अपने घरों में ही ईद की नमाज अदा की। मोबाइल, फेसबुक, वाट्सएप आदि के माध्यम से एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी।
विज्ञापन

अमिला: कस्बा सहित क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में ईद उल फितर का पर्व सादगी पूर्वक मनाया गया। अकीदतमंदों ने घरों पर ही ईद की नमाज अदा की। इसके बाद एक दूसरे को ईद की बधाई दी। पिपरीडीह: क्षेत्र के रैकवारडीह, पिपरीडीह, कहिनौर सहित विभिन्न इलाकों में मुस्लिम धर्मावलंबियों ने अकीदत के साथ घरों में ही ईद की नमाज अदा की। इसके बाद घर में बनी पकवान का जमकर आनंद लिया। घोसी: घोसी नगर सहित आसपास के मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में सोमवार को ईद उल फितर की नमाज घरो में ही अदा की गई। घोसी नगर में ईद की नमाज नगर के बड़ागांव, निमतले, करीमुद्दीनपुर, बगही, मदापुर, बैसवाडा, कस्बाबाजार के साथ सुल्तानपुर, जामडीह, सोमरीडीह,मानिकपुर असना, जमालपुर,बनगावा आदि गांवों में लोगों ने घरों में ही परिवार के साथ नमाज अदा किया।कोरोना महामारी से देश समाज की रक्षा के लिए दुआखानी किया। शिया इमामे जुमा मौलाना अहमद अब्बास ने घर पर ही परिवार के साथ नमाज अदा किया। वहीं घोसी बड़ागांव निवासी इमामे जुमा शहर आजमगढ़ मौलाना मोजाहिर हुसैन ने भी अपने घर पर ही नमाज अदा किया। सूरजपुर: दोहरीघाट ब्लॉक क्षेत्र के मुस्लिम बहुल क्षेत्रो में सोमवार को ईद का पर्व सादगी से मनाया गया। ईद के मौके को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट रहा। कोपागंज: कस्बा सहित क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में ईद का पर्व सादगी से मनाया गया।
विज्ञापन

इंदारा संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के नगर पंचायत अदरी, इंदारा आदि क्षेत्रों में ईद का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान सोमवार की सुबह रोजेेदार अपने-अपने घरों में ईद की नमाज अदा किया। इसके बाद परिवार के सदस्यों के संग गले लगकर एक दूसरे को ईद की बधाईयां दी। इस दौरान क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस की टीम चक्रमण करती रही। नमाज के दौरान मुल्क में अमन-शांति तथा कोरोना महामारी से निजात दिलाने के लिए बंदों ने खुदा से दुआ मांगी। क्षेत्र के समाजसेवियों ने रोजेदारों से आदाब करने के साथ फोन मिलाकर उन्हे बधाईयां दी। ईद के अवसर पर समाजसेवी सुनील सिंह राणा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामानंद यादव, विजय बहादुर सिंह, प्रधान प्रतिनिधि सुभाष यादव, अखिलेश सिंह, राजेंद्र सिंह,रामप्रताप यादव, अशोक कुमार टुनटुन सिंह, आलोक सिंह आदि लोगों ने बधाईयां दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed