फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   EGC and digital X-ray facility to TB patients soon

टीबीमरीजों को ईजीसी और डिजिटल एक्सरे की सुविधा जल्द

Sun, 09 Feb 2020 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
EGC and digital X-ray facility to TB patients soon
नगर के बालनिकेतन स्थित राजकीय टीबी क्लीनिक में टीबी मरीजों की जाँच के लिए ईसीजी के लिए कर्मचारिय? - फोटो : MAU
मऊ। जिले के टीबी मरीजों को अब एक्सरे, ईजीसी की जांच कराने के लिए जिला अस्पताल या निजी अस्पताल का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। उन्हें यह सुविधा टीबी क्लीनिक पर मिल सकेगी। शासन ने जिला क्षय रोग केंद्र में डिजिटल एक्स-रे मशीन लगाए जाने की अनुमति दे दी है। जबकि ईजीसी मशीन यहां भेजी भी जा चुकी है। इसे चलाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जल्द ही मरीजों की जांच क्लीनिक में शुरू होगी।
विज्ञापन

वर्तमान में जिला क्षय रोग विभाग में डिजिटल एक्सरे, ईजीसी मशीन की सुविधा नहीं हैं। ऐसे में यहां आने वाले मरीजों को बलगम और एक्सरे के लिए जिला अस्पताल का सहारा लेना पड़ता है। जिला अस्पताल में डिजिटल एक्सरे शुरू न होने से मरीजों को बाहर से महंगी जांच कराने को मजबूर होना पड़ रहा है। लेकिन अब मरीजों को परशान नहीं होना पड़ेगा। शासन की ओर से पहले चरण में टीबी क्लीनिक पर ईजीसी मशीन पहुंच चुकी है। इसके चीफ फार्मासिस्ट पीएन सिंह, लैब टेक्नीशियन अविनाश सिसौदिया ने प्रशिक्षण दिया। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही टीबी मरीजों की ईजीसी जांच शुरू हो जाएगी। जनवरी 2020 से 9 फरवरी तक 387 नए टीबी मरीज चिह्नित किए जा चुके हैं। वर्तमान में कुल 2698 मरीज हैं। जिनका इलाज टीबी क्लीनिक या निजी अस्पतालों के चिकित्सक कर रहे। नि:शुल्क दवा, प्रति माह 500 रुपये की प्रोत्साहन राशि के बाद अब डिजिटल एक्सरे और ईजीसी सुविधा मिल जाने से मरीजों का इलाज ओर बेहतर तरीके से हो सकेगा। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एसपी अग्रवाल ने बताया कि ईजीसी मशीन आ चुकी है, जिसके संचालन के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वहीं जल्द ही डिजिटल एक्सरे मशीन भी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed