फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Efforts to increase the honorarium will

मानदेय बढ़वाने के लिए करेंगे प्रयास

Sun, 20 Mar 2016 12:08 AM IST
BEARU, AMAR UJALA, MAU
BEARU, AMAR UJALA, MAU Updated Sun, 20 Mar 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
Efforts to increase the honorarium will
पत्रकार वार्ता
 आजमगढ़-मऊ क्षेत्र के नवनिर्वाचित एमएलसी राकेश यादव ने शनिवार को कहा कि जिस प्रकार यहां के निकाय एवं पंचायत जनप्रतिनिधियों ने ऐतिहासिक विजय दिलाई है, उसके लिए वह शुक्रगुजार हैं। इस अवसर पर कहा कि वे पंचायत स्तर के प्रतिनिधियों को मानदेय दिलाने का मुद्दा सदन में उठाएंगे। 
विज्ञापन

 


जिले में प्रथम आगमन पर पार्टी कार्यालय पर स्वागत समारोह के बाद पत्रकारवार्ता में राकेश यादव ने कहा कि वह चार बार ब्लाक प्रमुख रहते हुए पंचायत प्रतिनिधियों का दर्द समझते हैं। सरकार के तरफ से उचित मानदेय एवं कोई भत्ता या निधि न मिलने के बाद भी छोटे स्तर पर जनप्रतिनिधि जनता के लिए बड़ा कार्य करते हैं और हर वक्त उनके सुख दुख में उपस्थित रहते हैं।

विज्ञापन

 

कहा कि ब्लाकों पर ढंग से इनके एक स्थान पर बैठने उठने की व्यवस्था नहीं है। कहा कि वह हर ब्लाकों में एक मीटिंग हाल बनवाने का प्रयास करेंगे। कहा कि साथ ही पंचायत प्रतिनिधियों की आवाज सदन उठाकर उन्हें अधिक से अधिक सुविधाएं दिलाने का प्रयास करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में गांव से लेकर नगर में विकास कार्यों को गति मिली है। सपा की उपलब्धियों से घबराकर विपक्षी आगामी चुनाव में पार्टी को कमजोर करने की साजिश रच रहे हैं। कहा कि आगामी 22 मार्च को आजमगढ़ में लाखों कार्यकर्ताओं की भीड़ विरोधि यों को मुंह तोड़ जवाब देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed