फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Effect of fog: Car fell from under construction overbridge, five cars collided one after the other, three injured

कोहरे का असर: निर्माणाधीन ओवरब्रिज से नीचे गिरी कार, एक के बाद एक टकराईं पांच कारें, तीन घायल

Sun, 28 Jan 2024 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jan 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
Effect of fog: Car fell from under construction overbridge, five cars collided one after the other, three injured
कोपागंज। जिले में कई दिनों से पड़ रहा कोहरा हादसों का कारण बन रहा है। शनिवार की देर रात कोपागंज थाना क्षेत्र के सहरोज गांव के फोरलेन पर कोहरे के चलते निर्माणाधीन ओवरब्रिज के नीचे कार गिर गई। इसके चलते 30 मिनट के भीतर एक के बाद एक पांच कारें टकरा गईं। हादसे में तीन कार पलटने से क्षतिग्रस्त हो गई। तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

कोपागंज थाना क्षेत्र के सहरोज स्थित रेवड़ीडीह स्थित फोरलेन सड़क पर ओवरब्रिज का निर्माण हो रहा है लेकिन कार्यदायी संस्था की ओर से किसी भी मार्ग पर डायवर्जन का संकेतक नहीं लगाया गया है। इसके चलते आए दिन इस प्वाइंट पर दुर्घटना हो रही है। शनिवार की बीती रात्रि करीब एक बजे गोरखपुर से मऊ जा रही कार घने कोहरे और कोई डायवर्जन संकेतक के न होने के चलते निर्माणाधीन ओवरब्रिज से नीचे गिर पड़ी। अधिक कोहरा होने के चलते मऊ की तरफ से आ रहे वाहन अचानक पुल से गिरे कार को देख जब तक कुछ समझते, एक के बाद एक पांच वाहन एक दूसरे से टकरा गए। इस दुर्घटना में तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed