फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Economic package should be released for traders

व्यापारियों के लिए जारी किया जाए आर्थिक पैकेज

Thu, 24 Jun 2021 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Economic package should be released for traders
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की बैठक बृहस्पतिवार को राजीव गांधी महिला पीजी कॉलेज के प्रांगण में हुुई। इसमें संगठन के विस्तार को लेकर चर्चा की गई। प्रदेश महासचिव नेहाल हाफिज, प्रदेश सचिव अरविंद राज स्वागत किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष अनीस अहमद ने कहा कि सरकार से करोना से मरे व्यापारियों के परिवारजनों को दस लाख रुपया का आर्थिक मुआवजा दिया जाना चाहिए था। परंतु इस संबंध में सरकार ने अभी तक कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया। सरकार व्यापारियों को उपेक्षा भरी नजरों से देख रही है। सरकार का व्यापारियों के प्रति ऐसा रवैया उचित नहीं है। पूरे प्रदेश में दो माह से बंद रहे बाजारों के कारण प्रदेश के व्यापारियों का कई अरबों रुपए का नुकसान हुआ है। प्रदेश के व्यापारियों ने सरकार के सभी आदेशों का लगातार पालन किया है। इसलिए व्यापारियों के प्रति दया भाव रखते हुए मुख्यमंत्री को चाहिए कि वे अविलंब व्यापारियों के लिए आर्थिक पैकेज की घोषणा करें।नुकसान की भरपायी के लिए व्यापारियों को जीएसटी, मंडी शुल्क में पांच प्रतिशत माफी का आर्थिक पैकेज दिया जाए। इस दौरान तैयब खान, नेहाल हाफिज, प्रदेश सचिव डॉ. जनक कुशवाहा, जिलाध्यक्ष इंतखाब आलम, शहर अध्यक्ष विष्णु कुशवाहा, शीला भारती, धर्मेंद्र सिंह, रामकरण यादव,राजन सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed