फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Eco clubs will be formed in PM Shri schools, budget released

Mau News: पीएमश्री विद्यालयों में गठित हाेंगे इको क्लब, बजट जारी

Thu, 01 Jan 2026 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Eco clubs will be formed in PM Shri schools, budget released
पर्यावरण संरक्षण के प्रति बच्चों को जागरूक करने के लिए ईको क्लब का गठन किया जाएगा। जिले के 18 पीएमश्री विद्यालयों में ईको क्लब संचालित करने के लिए 90 हजार का बजट जारी किया गया है। जिले में दो चरणों में पीएमश्री विद्यालयों का चयन किया गया है।
विज्ञापन

इसके तहत कंपोजिट विद्यालय रेयांव, कंपोजिट विद्यालय धरमपुर देवारा, प्राथमिक विद्यालय मड़हा, कंपोजिट विद्यालय खत्रीपार, कंपोजिट विद्यालय रणवीरपुर, कंपोजिट विद्यालय सुल्तानीपुर, कंपोजिट विद्यालय बिलौझा सहित 18 परिषदीय विद्यालयों को पीएम श्री स्कूल के रूप में चयनित किया गया है।
विज्ञापन

इनमें ईको क्लब मिशन लाइफ के तहत पर्यावरण जागरूकता और स्थायी जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए ईको क्लब बनाए जा रहे हैं। क्लब के माध्यम से छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण, टीम वर्क और रचनात्मकता के साथ विषयगत ज्ञान भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईको क्लब के विद्यार्थियों को पौधे लगाने, स्वच्छता अभियान, बागवानी और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति प्रेरित किया जाएगा। प्रत्येक क्लब में जिम्मेदारी संभालने वाले बच्चों के नाम फ्लैक्स बोर्ड पर दर्ज किए जाएंगे।
स्कूल परिसर में पौधरोपण के साथ स्वच्छ वातावरण बनाने पर जोर रहेगा। पर्यावरण संरक्षण के संदेश के लिए छात्रों से रैली निकलवाई जाएगी। ईको क्लब के गठन के लिए विभाग की तरफ से 90 हजार रुपये की धनराशि जारी की गई है।

पांच-पांच हजार रुपये की दर से प्रत्येक विद्यालय को धनराशि भेजी गई है। इस क्लब का उद्देश्य छात्रों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इस बाबत वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक एनके द्विवेदी का कहना है कि 18 पीएमश्री विद्यालयों के लिए 90 हजार का बजट जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed