फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   During the inspection, the SP got angry after seeing the defect in Haldharpur police station.

निरीक्षण के दौरान हलधरपुर थाने में खामी देखकर हुए एसपी हुए नराज

Sat, 28 Aug 2021 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
During the inspection, the SP got angry after seeing the defect in Haldharpur police station.
मऊ। जिले में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसी क्रम में आजमगढ़ परिक्षेत्र के डीआईजी अखिलेश कुमार ने मोहम्मदाबाद गोहना, कोतवाली और दक्षिणटोला थाने का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अपने मातहतों को पुलिस व जनता के बीच तालमेल बैठाने की बातों के संबंध में कुछ टिप्स सुझाए। वहीं समाधन दिवस के क्रम में पुलिस अधीक्षक सुशील घुले की मौजूदगी में हलधरपुर तथा कोपागंज थाना में समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनकर उसका निदान का आवश्वासन दिया गया।
विज्ञापन

पहले हलधरपुर थाने के निरीक्षण के दौरान एसपी ने जब्त वाहनों के अव्यवस्थित रूप से रखे जाने पर नराजगी जताते हुए उसे दुरुस्त करने का निर्देश दिया। वहीं मिशन शक्ति के तहत स्थापित महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण कर प्राप्त प्रार्थना पत्रों के गुणवत्तापूर्ण तथा समयबद्ध निस्तारण के साथ नियुक्त महिला आरक्षी से प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण का नियमित रूप से फीडबैक लेने का निर्देश दिया। समाधन दिवस के दौरान चिरैयाकोट थाने में सात प्रार्थना पत्र आए, जिसमें दो का निस्तारण हुआ।
विज्ञापन

दक्षिणटोला में आठ प्रार्थना पत्रों में दो का निस्तारण, दोहरीघाट में एक मात्र प्रार्थना पत्र पड़ा, लेकिन इसका भी निस्तारण नहीं हो सका।वहीं घोसी कोतवाली में चार प्रार्थना पत्र के सापेक्ष एक का निस्तारण, हलधरपुर में कुल पांच प्रार्थना पत्र में एक का भी नहीं, कोपागंज में पड़े छह प्रार्थना पत्रों में भी किसी एक का नहीं जबकि शहर कोतवाली में कुल छह प्रार्थना पत्र में से एक का निस्तारण हुआ।वहीं मधुबन थाना में आठ प्रार्थना पत्रों में से दो, मुुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली में आठ प्रार्थना पत्र में तीन का निस्तारण, रानीपुर प्रार्थना पत्र में तीन प्रार्थना पत्र में से एक जबकि सरायलंखसी में 15 प्रार्थना पत्रों में से एक का निस्तारण किया गया। जबकि रामपुर थाने में पड़े एक प्रार्थना पत्र का निस्तारण नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed