{"_id":"67fe1290682e49432304c309","slug":"durga-temple-lock-broken-and-theft-goddess-jewellery-stolen-incident-captured-on-cctv-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: दुर्गा मंदिर का ताला तोड़कर चोरी, देवी के आभूषण पर हाथ साफ किया, सीसीटीवी में कैद हुई घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: दुर्गा मंदिर का ताला तोड़कर चोरी, देवी के आभूषण पर हाथ साफ किया, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
Tue, 15 Apr 2025 01:32 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Tue, 15 Apr 2025 01:32 PM IST
सार
कोपागंज थाना क्षेत्र के इंदारा गांव स्थित दुर्गा जी मंदिर से चोरों नथ और बिंदी को चोरी कर लिया। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई और पुलिस मामले में तहरीर के बाद चोरों की तलाश में जुट गई है। बता दें कि मंदिर से पहले भी सात बार चोरी की घटना हो चुकी है।
विज्ञापन
माता के मंदिर में चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
कोपागंज थाना क्षेत्र के इंदारा गांव स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर का ताला तोड़कर सोमवार की बीती रात चोरों ने चोरी की घटना का अंजाम दे दिया।चोरों ने मां दुर्गा के प्रतिमा पर सजावट किए गए सोने चांदी के गहने चुरा ले गए।उधर मंगलवार को घटना की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।उधर इस घटना को लेकर पीड़ित पुजारी ने अज्ञात चोरों को आरोपित करते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन
तहरीर के अनुसार भारत भूषण ने बताया कि वह कोपागंज थाना क्षेत्र इंदारा गांव स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर मेंपुजारी है।बताया कि सोमवार की रात मंदिर का मुख्य दरवाजा पूजा अर्चना के बाद बंद कर दिया गया। मंगलवार की सुबह जब वह रोज की तरह मंदिर को धोने के लिए मंदिर खोला तो देखा की दुर्गा माता का सिंगार के लिए लगी एक सोने की नथिया,चादी की एक नथिया,चार सोने की बिन्दीं गायब थी।
विज्ञापन
जिसे देखकर पुजारी आवाक रह गया।जिसकी सूचना पुजारी ने ग्रामीणों को दिया। सूचना पर मंदिर पर ग्रामीणों ने पहुंचकर देखा तो माता जी के सिंगार में लगे सोने चांदी के गहने गायब थे जिसे देखकर सभी लोग अवाक रह गए।चोरी के बाद लोगों ने मंदिर पर लगे सीसीटीवी फुटेज को चेक किया तो देखा कि एक व्यक्ति द्वारा एक चोर चोरी करते दिखा।
विज्ञापन
उधर सूचना पर कोपागंज थानाध्यक्ष विजय प्रकाश मौर्य ने घटना स्थल पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज को देखा।इस दौरान लोगों ने बताया कि पहले भी इस मंदिर से सात बार चोरी की घटना हो चुकी है।