फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Durga Temple Foundation Day

राधा-कृष्ण ने खेली फूलों की होली

Sun, 22 Feb 2015 10:55 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Sun, 22 Feb 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन
Durga Temple Foundation Day
नगर क्षेत्र के रोडवेज स्थित मां दुर्गा मंदिर के स्थापना दिवस पर रोडवेज परिसर में रविवार को आयोजित कार्यक्रम की शुरूआत भगवान गणेश की झांकी से हुई जो राधा कृष्ण की फूलों की होली तक जा पहुंची।
विज्ञापन



कलाकारों ने लोगों पर फगुनाहट का रंग चढ़ा दिया साथ ही आकर्षक झांकियां भी प्रस्तुत कीं। इस दौरान भक्तगण पूरी रात झूमते गाते रहे।


देवी जागरण में सबसे पहले इलाहाबाद से तरुण चोपड़ा ग्रुप के कलाकारों ने देवा श्रीगणेश देवा गीत पर भगवान गणेश की आकर्षक झांकी प्रस्तुत की।


 इसके बाद कलाकारोेें ने मां दुर्गा के महिषासुर मर्दन की आकर्षक झांकी प्रस्तुत किया। इस दौरान मां दुर्गा के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो गया।
विज्ञापन



 देवी जागरण में देवरिया के कलाकारों ने राम जी की निकली सवारी राम जी की लीला है न्यारी गीत पर श्रीराम दरबार की आकर्षक झांकी प्रस्तुत किया। इसके बाद चलो बुलावा आया है साईं ने बुलाया है गीत पर  साईं पालकी की झांकी की प्रस्तुती दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



 देवी जागरण में सबसे आकर्षण का केंद्र रहा राधा कृष्ण की फूलों की होली। जिसकी प्रस्तुती इलाहाबाद के तरुण चोपड़ा ग्रुप ने किया।


ग्रुप के कलाकारों ने सुन ले ब्रजभान किशोरी जो मोसे न खेली होरी तो तेरी मेरी कट्टी हो जाएगी गीत पर राधा कृष्ण बने कलाकारों द्वारा फूलों की होली खेली गई।


देवी जागरण में गायब नरेंद्र सिंह ने बम बम बोल रहा रहे काशी गीत प्रस्तुत किया। जिसपर श्रद्धालु काफी देर तक झूमें नाचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed