फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Durga idols installed in 357 Durga pandals in the district

जिले में 357 दुर्गा पंडालों में स्थापित हुईं दुुुर्गा प्रतिमाएं

Sat, 01 Oct 2022 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Durga idols installed in 357 Durga pandals in the district
नगर के गोला बाजार स्थित पंडाल में विराजमान मां दुर्गा की प्रतिमा।संवाद - फोटो : MAU
मऊ। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों के 357 दुर्गा पंडालों में दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना हुई। रविवार को विधि-विधान से मां दुर्गा की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इसके बाद से पूजन-अर्चन शुरू हो जाएगा। श्रद्धालु पंडालों को अंतिम रूप देने में लगे रहे। इसके लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में बने दुर्गा पंडालों में दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना के बाद चहल पहल बढ़ गई है। शहर कोतवाली में 28, दक्षिणटोला में 11, सरायलखंसी में 33, घोसी में 48, दोहरीघाट में 24, कोपागंज में 47, मुहम्मदाबादगोहना में 32, चिरैयाकोट में 20, रानीपुर में 20, मधुबन में 64 व हलधरपुर मेें 30 सहित जिले के विभिन्न इलाकों में 357 दुुर्गा पंडालों में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना हुई। पंडालों में दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना के बाद भक्तिगीतों के बजने से माहौल भक्तिमय हो गया है। रविवार को विधि-विधान से प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इसके बाद पंडालों में पूजा प्रारंभ हो जाएगी। जिला प्रशासन की तरफ से आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। पंडालों के रख-रखाव सहित व उनकी सुरक्षा व्यवस्था के लिए भी निर्देश दिए गए हैं। इनकी सुरक्षा व्यवस्था के लिए सभी थानों पर पहले ही शांति कमेटी की बैठक कर समितियों के अध्यक्षों व उनके पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed