फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Due to traffic jam, it takes 40 to 50 minutes to cover a distance of two km in the city

Mau News: जाम से नगर में दो किमी की दूरी तय करने में लग जाते हैं 40 से 50 मिनट

Thu, 03 Jul 2025 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Due to traffic jam, it takes 40 to 50 minutes to cover a distance of two km in the city
मऊ। शहरी यातायात प्रबंधन नगर सहित पूरे जिले में विफल है। बढ़ते वाहन और इंफ्रास्ट्रक्चर के बीच बाजारों में पार्किंग को लेकर नाम मात्र की व्यवस्था। पिछले 5 वर्षों में वाहनों की संख्या में तीस फीसदी बढ़ी है, लेकिन नगर के किसी भी सार्वजनिक बाजार में पार्किंग की व्यवस्था नहीं की गई। जिससे नगर में जाम लगने से करीब दो किमी की दूरी तय करने में 40-50 मिनट तक लग जाते हैं।
विज्ञापन

दूसरी तरफ नगर में रोडवेज से लेकर गाजीपुर तिराहा तक कई प्रतिष्ठान खुले हैं, लेकिन पार्किंग की व्यवस्था सिर्फ तीन से चार ही जगह है। इससे नगर के सबसे भीड़भाड़ वाले बाजार आजमगढ़ मोड़, रोडवेज पर सुबह 11 बजे के बाद देर शाम तक जाम लगता है। आंकड़ों पर नजर डालें तो तो 2020 में दो पहिया वाहनों की संख्या दो लाख 72 हजार 662 थी। जो 2025 में तीन लाख 88 हजार 352 पंजीयन है। 2020 में चार पहिया 17902 वाहन थे। जो 2025 में 26134 पंजीकृत हैं। बाजारों के मुख्य मार्ग पर बनी दुकानों, प्रतिष्ठानों के कागज में बेसमेंट में पार्किंग तो दिखाया गया है, लेकिन बेसमेंट में दुकानें संचालित होती हैं। सड़क पर मुख्य बाजार होने के कारण प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोगों का आवाजाही होती है। बाजार में खरीदारी करने आए लोग सड़क के तरफ अपनी दो और चार पहिया वाहन खड़ा कर देते हैं। ऑटो चालक भी आड़े तिरछे ऑटो खड़ा कर सवारियां बैठाते हैं। दोनों तरफ वाहनों के खड़े रहने से सड़क सिमट जाती है, जिससे जाम लगता है। जाम से मुक्ति के लिए नगर पालिका ने सड़क की चौड़ाई बढ़ाई, डिवाइडर भी बनवाया गया। लेकिन पार्किंग की व्यवस्था नहीं कराई गई। अस्थायी पार्किंग की व्यवस्था करने की बात कही जा रही है। जाम में फंसे लोग परेशान होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed